नई दिल्ली: न की हरकतों का जवाब देने के लिए भारत सरकार ने न सिर्फ 59 चीनी ऐप्स (Chinese app ban) को बैन कर दिया है बल्कि अब इस मामले में भी भारत को 'आत्मनिर्भर' बनाने की योजना है। प्रधानमंत्री मोदी ने शनिवार को ट्वीट करके कहा कि वह आत्मनिर्भर भारत ऐप इनोवेशन चैलेंज लॉन्च करने जा रहे हैं। मोदी ने लिखा, 'आज मेड इन इंडिया ऐप्स बनाने के लिए तकनीकी और स्टार्टअप समुदाय के बीच अपार उत्साह है। इसलिए @GoI_MeitY और @AIMtoInnovate मिलकर इनोवेशन चैलेंज शुरू कर रहे हैं।'पीएम मोदी (Narendra Modi) ने कहा कि अगर आपके पास कोई ऐसा प्रोडक्ट है या फिर आपको लगता है कि कुछ अच्छा करने का दृष्टिकोण और क्षमता है तो टेक कम्युनिटी के साथ जुड़ जाइए। प्रधानमंत्री मोदी ने लिंक्डइन पर अपने विचार रखे हैं।चीन की मोटी कमाई पर भारत ने लगा दी रोक!
This challenge is for you if you have such a working product or if you feel you have the vision and expertise to create such products. I urge all my friends in the tech community to participate.
— Narendra Modi (@narendramodi) July 4, 2020
Sharing my thoughts in my @LinkedIn post. https://t.co/aO5cMYi4SH
Today there is immense enthusiasm among the tech & start-up community to create world class Made in India Apps. To facilitate their ideas and products @GoI_MeitY and @AIMtoInnovate are launching the Aatmanirbhar Bharat App Innovation Challenge. https://t.co/h0xqjEwPko
— Narendra Modi (@narendramodi) July 4, 2020
भारत सरकार ने चीन के कई ऐसे ऐप बैन कर दिए हैं जो कि भारत में बेहद लोकप्रिय हो गए थे और मोटी कमाई कर रहे ते। सीमा पर चीन की हेकड़ी देखने के बाद और इन ऐप में कमियां पाए जाने के बाद सरकार ने यह कदम उठाया। भारत के फैसले के बाद चीन बौखला उठा। भारत द्वारा चीन की जिन ऐप पर रोक लगाई गई है उनमें टिकटॉक और यूसी ब्राउजर भी शामिल हैं, जो भारत में काफी लोकप्रिय हैं। पूर्वी लद्दाख में गलवान घाटी में भारत-चीन सीमा विवाद के बीच यह रोक लगाई है।
लद्दाख पहुंच मोदी ने चीन को दिखाया आईना
चीन अपनी विस्तारवादी नीति कि वजह से अकसर अपनी सीमाओं को लांगने की कोशिश करता रहता है। इसी वजह से लद्धाख की गलवान घाटी में भारतीय सैैनिकों के साथ हिंसक झड़प हो गई थी। इस झड़प में 20भारतीय जवान शहीद हो गए थे वहीं कई चीनी सैनिक भी मारे गए थे। शुक्रवार को प्रधानमंत्री मोदी ने लद्दाख पहुंचकर जवानों का उत्साहवर्धन किया साथ ही चीन को भी आईना दिखाया। प्रधानमंत्री ने घायल जवानों से मुलाकात के दौरान कहा था, 'भारत न कभी झुका है और न ही झुकेगा।'