विज्ञापन

अमेरिका-ईरान वार्ता की सुगबुगाहट से क्रूड ऑयल में भारी गिरावट, जानें ताजा भाव

अमेरिका-ईरान वार्ता की सुगबुगाहट से क्रूड ऑयल में भारी गिरावट, जानें ताजा भाव
विज्ञापन

Crude Oil Price: अमेरिका और ईरान के बीच दोबारा बातचीत होने की उम्‍मीद में इंटरनेशनल क्रूड ऑयल में ग‍िरावट देखी जा रही है. एक द‍िन पहले मंगलवार को क्रूड ऑयल का दाम 6 प्रत‍िशत तक ग‍िर गया था. बुधवार सुबह भी क्रूड के दाम में ग‍िरावट का रुख जारी है. दोनों देशों की बाचीत फ‍िर से शुरू होने के साथ ही सप्लाई में रुकावट को लेकर बाजार को राहत म‍िलती नजर आ रही है. हालांक‍ि, जानकारों का कहना है क‍ि असली खतरा अभी भी बना हुआ है. अमेर‍िकी सेना की तरफ से ईरानी बंदरगाहों पर ब्‍लॉकेड लगाएं जाने के बाद तेल के दाम में सोमवार को तेजी देखी गई थी. लेक‍िन उसके बाद इसमें ग‍िरावट देखी जा रही है.

बुधवार सुबह क्रूड ऑयल के दाम में लगातार दूसरे द‍िन ग‍िरावट देखी गई. बुधवार को बाजार खुलने के साथ ही WTI क्रूड ऑयल एक डॉलर ग‍िरकर 90.28 डॉलर प्रत‍ि बैरल पर आ गया. जबक‍ि, ब्रेंट क्रूड ग‍िरकर 94.56 डॉलर प्रत‍ि बैरल पर गया गया. ज्‍यादा ग‍िरावट WTI क्रूड के दाम में तेजी देखी जा रही है. मंगलवार को भी ब्रेंट क्रूड करीब 4 प्रत‍िशत और WTI क्रूड 6 प्रतिशत से ज्‍यादा टूट गया था. इससे पहले सोमवार को कीमतें बढ़ी थीं, जब अमेरिकी सेना ने ईरानी बंदरगाहों पर ब्लॉकेड लगा दिया था.

बाजार का क्‍या है उम्मीद?

इंटरनेशनल मार्केट में उम्‍मीद की जा रही है क‍ि अमेरिका और ईरान के बीच एक बार फ‍िर से बातचीत हो सकती है. दोनों देशों की टीम इस हफ्ते इस्लामाबाद में फ‍िर से म‍िल सकती हैं. अमेरिकी अधिकारियों और पाकिस्तान की लीडरश‍िप ने भी डिप्लोमेसी जारी रखने के संकेत द‍िये हैं. जानकारों का कहना है क‍ि कीमत में गिरावट से अभी पूरी तस्वीर साफ नहीं है.

अमेरिकी ब्लॉकेड और ईरान की चेतावनी

अमेरिकी सेना की तरफ से जारी बयान में बताया गया क‍ि स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर लगाया गया ब्लॉकेड गल्फ ऑफ ओमान और अरब सागत तक फैल गया है. शिप ट्रैक‍िंग डेटा से साफ हुआ क‍ि कुछ जहाज वापस मुड़ गए, जबकि कुछ को गुजरने दिया गया. ईरान की तरफ से चेतावनी दी गई क‍ि यद‍ि बातचीत नाकाम रही तो वह खाड़ी के किनारे वाले देशों के पोर्ट को निशाना बना सकता है.

IEA ने बदला अपना अनुमान

IEA ने अपने आउटलुक में भी बदलाव क‍िया है. साल 2026 में ग्‍लोबल ऑयल डिमांड रोजाना 80,000 बैरल घटने का अनुमान है. दूसरी तरफ सप्लाई में 1.5 मिलियन बैरल रोजाना की कमी आने की आशंका है. अभी बाजार डिप्लोमेसी की उम्मीद पर टिका है. यद‍ि बातचीत नाकाम रही तो तेल की सप्लाई पर दबाव बढ़ सकता है. दुनियाभर की इकोनॉमी की नजर दोनों देशों की बातचीत पर है.

क्या भारत में घटेंगे पेट्रोल-डीजल के रेट

क्रूड के दाम में ग‍िरावट का असर सीधे तौर पर पेट्रोल-डीजल के रेट पर देखा जाता है. क्रूड के दाम में ग‍िरावट आती है तब भी घरेलू बाजार में क‍िसी भी तरह से दाम में कटौती होने की उम्‍मीद कम है. एक र‍िपोर्ट के अनुसार तेल कंपन‍ियां पहले ही नुकसान से गुजर रही हैं. तेल कंपनियों पर पड़ रहा दबाव को मैनेज करने के लि‍ए सरकार ने प‍िछले द‍िनों पेट्रोल-डीजल पर 10-10 रुपये की एक्‍साइज ड्यूटी की कटौती की थी. आने वाले समय में दाम और नीचे आते हैं तो सरकार पहले एक्‍साइज ड्यूटी पर दी जा ही छूट को वापस लेगी.

आज का पेट्रोल-डीजल के रेट

दिल्ली : पेट्रोल 94.77, डीजल 87.67 रुपये प्रति लीटर

मुंबई: पेट्रोल 103.54, डीजल 90.03 रुपये प्रति लीटर

चेन्नई: पेट्रोल 100.84, डीजल 92.48 रुपये प्रति लीटर

कोलकाता: पेट्रोल 105.45, डीजल 91.81 रुपये प्रति लीटर

विज्ञापन