विज्ञापन

डेजी शाह का कास्टिंग काउच पर खुलासा: साउथ फिल्ममेकर ने की थी बदसलूकी

डेजी शाह का कास्टिंग काउच पर खुलासा: साउथ फिल्ममेकर ने की थी बदसलूकी
विज्ञापन

फिल्म इंडस्ट्री से आए दिन कास्टिंग काउच के मामले सामने आते रहते हैं और इस बार अभिनेत्री डेजी शाह ने अपना व्यक्तिगत अनुभव साझा किया है। डेजी शाह ने खुलासा किया कि उन्होंने अपने करियर की शुरुआत में कास्टिंग काउच का सामना किया था। एक्ट्रेस ने बताया कि बॉलीवुड डेब्यू से बहुत पहले उन्हें फिल्मों में काम करने का मौका मिला था, जिसके लिए एक साउथ फिल्ममेकर ने उन्हें मुंबई में ऑडिशन के लिए बुलाया था। अपने करियर के शुरुआती दिनों को याद करते हुए एक्ट्रेस ने बताया कि उस फिल्ममेकर का बर्ताव उनके साथ अच्छा नहीं था और उस दौरान उन्हें बहुत अजीब महसूस हुआ था।

ऑडिशन के दौरान फिल्ममेकर की घटिया हरकत

डेजी शाह ने हाल ही में मुंबई में एक कास्टिंग मीटिंग के दौरान हुए इस हैरान करने वाले अनुभव को साझा किया और द फ्री प्रेस जर्नल से बात करते हुए डेजी ने बताया कि एक साउथ इंडियन फिल्ममेकर के साथ कास्टिंग सेशन के दौरान, गलत तरीके से छूने की वजह से उन्हें काफी असहज महसूस हुआ था। उन्होंने विस्तार से बताया, 'साउथ के एक फिल्ममेकर ने मेरे साथ बहुत बुरा बर्ताव किया और वह कास्टिंग के लिए मुंबई आए थे। उनसे मिलने के लिए छह-सात लड़कियां गई थीं।

स्पर्श से लगता है डर, नहीं दी कोई प्रतिक्रिया

डेजी ने अपनी असहजता के बारे में आगे कहा, 'मैं हमेशा से लोगों के छूने से डरती रही हूं। मैं मसाज इसलिए नहीं करवाती क्योंकि मुझे किसी का छूना पसंद नहीं है, फिर चाहे वह कोई महिला ही क्यों न हो। अगर कोई पुरुष छुए तो वह तो बिल्कुल ही अलग बात है। इसलिए मुझे यह बात बिल्कुल भी अच्छी नहीं लगी। ' हालांकि, अभिनेत्री ने उस फिल्ममेकर के नाम का खुलासा नहीं किया है।

करियर का सफर और प्रमुख फिल्में

डेजी शाह ने अपने करियर की शुरुआत कोरियोग्राफर गणेश आचार्य की असिस्टेंट के तौर पर की थी। इसके बाद उन्होंने कन्नड़ सिनेमा में 'भद्रा' और 'बॉडीगार्ड' जैसी फिल्मों में काम किया। उन्हें बॉलीवुड में सलमान खान की फिल्म 'जय हो' से बड़ी शोहरत मिली और बाद में वह 'हेट स्टोरी 3' में भी नजर आईं। एक्टिंग के अलावा, उन्होंने डांस रियलिटी शो और कई टेलीविजन शो में भी हिस्सा लिया है। हाल ही में डेजी अमजद खान की वेब सीरीज 'रेड रूम' में अमित गौर, अनुज सचदेवा, रीना अग्रवाल और रीवा चौधरी के साथ नजर आई थीं।

आने वाली थ्रिलर फिल्म और मुख्य भूमिका

डेजी शाह के भविष्य के प्रोजेक्ट्स की बात करें तो वह जल्द ही पलाश मुच्छल द्वारा निर्देशित एक आने वाली थ्रिलर फिल्म में लीड एक्ट्रेस के तौर पर नजर आएंगी। इस फिल्म में श्रेयस तलपड़े भी अहम भूमिका निभाते हुए दिखाई देंगे।

विज्ञापन