Weather Update: इन राज्यों में घना कोहरा, राजधानी दिल्ली समेत जानें देशभर के मौसम का हाल

Weather Update - इन राज्यों में घना कोहरा, राजधानी दिल्ली समेत जानें देशभर के मौसम का हाल
| Updated on: 23-Dec-2023 08:51 AM IST
Weather Update: देश के उत्तरी राज्यों में धीरे-धीरे तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। वहीं सुबह के समय लोगों को घने कोहरे का भी सामना करना पड़ रहा है। आज भी देश के उत्तरी राज्यों में घना कोहरा देखा जा रहा है। मौसम विभाग के अमुमानों के मुताबिक पंजाब, हरियाणा और पश्चिम यूपी में घना कोहरा छाया रहेगा। वहीं इस दौरान पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ दिल्ली और उत्तर पश्चिमी राजस्थान में न्यूनतम तापमान 4 से 8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है। पश्चिमी विक्षोभ के चलते तापमान में गिरावट आने के साथ ही पंजाब के कुछ हिस्सों में शीतलहर चलने की संभावना है।

मैदानी इलाकों में न्यूनतम तापमान 8 से 12 डिग्री रहने का अनुमान

उत्तर पश्चिमी उत्तर प्रदेश समेत पूरे पूर्वी उत्तर प्रदेश, दक्षिण राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, बिहार, झारखंड और ओडिशा में न्यूनतम तापमान 8 से 12 डिग्री रहने की संभावना है। 

बारिश और बर्फबारी का अलर्ट

जम्मू-कश्मीर, लद्दाख में हल्की बारिश या बर्फबारी के आसार हैं। वहीं हिमाचल और उत्तराखंड में भी छिटपुट बारिश या ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी हो सकती है।  पंजाब, उत्तर-पश्चिम राजस्थान, उत्तर पश्चिम मध्य प्रदेश, गुजरात और हरियाणा में बूंदाबांदी हो सकती है। वहीं दक्षिणी राज्यों तमिलनाडु, पुद्दुचेरी, केरला और लक्षद्पवीर में अपने पांच दिनों में हल्की या मध्यम बारिश के आसार हैं।

इन राज्यों में घना कोहरा

मौसम विभाग के अनुमानों के मुताबिक पंजाब के कुछ हिस्सों में अगले पांच दिनों तक घना कोहरा छाया रहेगा। हरियाणा के कुछ हिस्सों में भी अगले दो दिनों तक घना कोहरा छाने के आसार हैं।  उत्तरी पश्चिम राजस्थान, उत्तर पश्चिम उत्तर प्रदेश, असम मेघालय, मिजोरम त्रिपुरा और ओडिशा में भी अगले एक दो दिनों तक कोहरा छाए रहने का अनुमान है। 

दिल्ली का मौसम

पश्चिमी विक्षोभ के चलते राजधानी दिल्ली में भी तापमान में गिरावट आने का अनुमान है। न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। राजधानी में आज सुबह से ही घना कोहरा देखा जा रहा है। घने कोहरे के चलते सड़कों पर वाहनों की रफ्तार में भी कमी आई। वहीं हवा की रफ्तार थमने से शहर की वायु गुणवत्ता पर भी बुरा असर पड़ा है। शुक्रवार को राजधानी की वायु गुणवत्ता 397 दर्ज की गई जो बेहद खराब की श्रेणी में आती है।

Disclaimer

अपनी वेबसाइट पर हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर अनुभव प्रदान कर सकें, वेबसाइट के ट्रैफिक का विश्लेषण कर सकें, कॉन्टेंट व्यक्तिगत तरीके से पेश कर सकें और हमारे पार्टनर्स, जैसे की Google, और सोशल मीडिया साइट्स, जैसे की Facebook, के साथ लक्षित विज्ञापन पेश करने के लिए उपयोग कर सकें। साथ ही, अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।