देश: दिग्विजय सिंह बोले- ज्योतिरादित्य सिंधिया के जाने से कांग्रेस हो गई जिंदा

देश - दिग्विजय सिंह बोले- ज्योतिरादित्य सिंधिया के जाने से कांग्रेस हो गई जिंदा
| Updated on: 23-Aug-2020 04:30 PM IST
मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने एक बार फिर ज्यातिरादित्य सिंधिया पर निशाना साधा है। दिग्विजय सिंह ने रविवार को ग्वालियर में ज्योतिरादित्य सिंधिया के पुराने भाषणों के वीडियो जारी किए। दिग्विजय सिंह ने कहा कि आखिर ज्योतिरादित्य सिंधिया को कांग्रेस ने क्या नहीं दिया? लेकिन आज वह मंच से बड़ी-बड़ी बातें कर रहे हैं। कांग्रेस पर आरोप लगा रहे हैं। यह गलत बात है। राजनीति में भी कुछ मर्यादा होती है, लेकिन ज्योतिरादित्य सिंधिया ने अपने स्वार्थ के लिए पहले तो मध्य प्रदेश में सरकार गिरा दी और अब कांग्रेस पर आरोप लगा रहे हैं।

दिग्विजय सिंह ने बीजेपी के सदस्य अभियान को लेकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि धार्मिक आयोजनों, गणेश पंडाल लगाने की अनुमति नहीं है, लेकिन बीजेपी के लोग पंडाल लगा सकते हैं। इससे जाहिर होता है कि बीजेपी का हिंदुत्व क्या है? दिग्विजय सिंह ने कहा कि चंबल संभाग में सिंधिया के जाने से कांग्रेस जीवित हो गई है

दिग्विजय सिंह ने कहा कि आज मुझे ये बातें करने और दिखाने के लिए बाध्य इसलिए होना पड़ा क्योंकि सिंधिया कल से बड़ी-बड़ी बातें और वादे किए जा रहे थे। सिंधिया को कांग्रेस ने क्या नहीं दिया? कांग्रेस ने सब कुछ दिया। उन्हें राहुल और प्रियंका गांधी का खास माना जाता था। वह पार्टी छोड़कर जाएंगे इसकी उम्मीद नहीं थी। सिंधिया पार्टी छोड़कर जाने के बाद इस तरह भाषण दे रहे हैं और कांग्रेस को निशाना बना रहे हैं। भरोसा ही नहीं हो रहा है, लोकतंत्र जनता के विश्वास का एक प्लेटफार्म होता है।


Disclaimer

अपनी वेबसाइट पर हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर अनुभव प्रदान कर सकें, वेबसाइट के ट्रैफिक का विश्लेषण कर सकें, कॉन्टेंट व्यक्तिगत तरीके से पेश कर सकें और हमारे पार्टनर्स, जैसे की Google, और सोशल मीडिया साइट्स, जैसे की Facebook, के साथ लक्षित विज्ञापन पेश करने के लिए उपयोग कर सकें। साथ ही, अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।