विशेष | अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के लिए भारत का नमस्ते ट्रम्प कई मायने में चर्चा में रहा। दौरे में ट्रम्प के साथ उनकी बेटी इवांका ट्रम्प भी आई थीं। उन्होंने भी आगरा के ताजमहल का दीदार किया था। ताज के सामने वाली उनकी फोटो भी वायरल हुई। इस पर कई मीम्स भी बने। ऐसा ही एक मीम एक्टर-सिंगर दिलजीत दोसांझ ने रविवार को शेयर किया।
उन्होंने एक फैन द्वारा बनाई गई अपनी फोटोशॉप्ड तस्वीर इंस्टाग्राम पर पोस्ट की। इसमें वह अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प की बेटी इवांका ट्रंप के साथ ताजमहल के सामने क्रॉस लैग पोजीशन में बैठे हैं। इस तस्वीर पर दिलजीत ने कैप्शन लिखा, "मैं और इवांका। पीछे ही पै गई। केहंदी ताजमहल जाना, ताजमहल जाना। मैं फिर ले गया होर की करदा।’
Me & Ivanka
— DILJIT DOSANJH (@diljitdosanjh) March 1, 2020
Piche hee Pey Gaee Kehndi Taj Mahal Jana Taj Mahal Jana.. 😜
Mai Fer Ley Geya Hor Ki Karda 😎 pic.twitter.com/Pnztfxz7m0
इवांका ने भी भारतीयों की सराहना
वायरल हो रही इस तस्वीर पर शाम को इवांका का भी जवाब आ गया। इवांका ने ट्विटर पर लिखा- ‘शुक्रिया मुझे ये शानदार ताजमहल दिखाने ले जाने के लिए। ये अनुभव मैं कभी भूल नहीं पाउंगी।' इसके अलावा उनकी वायरल हो रहीं दूसरी तस्वीरों पर भी इवांका ने प्रतिक्रिया दी। दिलजीत दोसांझ को भी एक यूजर ने लिखा, यू आर लेट पाजी। इस पर भी इवांका ने लिखा, ‘मैं भारतीयों की गर्मजोशी की सराहना करती हूं। मैंने कई नए दोस्त बनाए हैं।' इस पर कई यूजर्स कमेंट और शेयर कर रहे हैं।
I appreciate the warmth of the Indian people.
— Ivanka Trump (@IvankaTrump) March 1, 2020
...I made many new friends!!! https://t.co/MXz5PkapBg