विज्ञापन

KKK11: मगरमच्छ के हमले का शिकार हुईं Divyanka Tripathi, फैंस के साथ शेयर की जख्म की तस्वीर

KKK11: मगरमच्छ के हमले का शिकार हुईं Divyanka Tripathi, फैंस के साथ शेयर की जख्म की तस्वीर
विज्ञापन

नई दिल्ली: रियलिटी टीवी शो 'खतरों के खिलाड़ी 11' (Khatron ke Khiladi 11) की शूटिंग तो पूरी हो चुकी है लेकिन शो में क्या एक्शन हुआ इसके लिए दर्शकों को इंतजार करना होगा। क्योंकि विजेता कौन बना और शो में क्या कुछ ड्रामा और एक्शन हुआ ये तो एपिसोड दर एपिसोड ही दर्शकों को पता चलेगा। हालांकि शो के कंटेस्टेंट्स भी धीरे-धीरे ही शो की परतें खोलते चले जा रहे हैं।

दिव्यांका पर मगरमच्छ का हमला

शो की कंटेस्टेंट दिव्यांका त्रिपाठी (Divyanka Tripathi) ने हाल ही में इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी एक तस्वीर शेयर की है जिसमें उनके चेहरे पर और कलाई पर जख्म का निशान नजर आ रहा है। जाहिर है कि आपके जेहन में भी पहला सवाल यही आया होगा कि दिव्यांका (Divyanka Tripathi) को ये चोट कैसे लगी होगी? तो चलिए आपको बताते हैं कि क्या है पूरा मामला।

विज्ञापन