विज्ञापन

Special: ससुरालवालों के सामने दुल्हन ने किया ऐसा धांसू डांस, देखते रह गए लोग

Special: ससुरालवालों के सामने दुल्हन ने किया ऐसा धांसू डांस, देखते रह गए लोग
विज्ञापन

Viral Dance Video: सोशल मीडिया अब बहुत एडवांस हो गया है. इंस्टाग्राम पर न जाने कितने ही वीडियोज रील्स में नजर आते हैं. उनको स्क्रॉल करते हुए हम आगे बढ़ जाते हैं. लेकिन कुछ रील्स इतनी शानदार होती हैं, जिनको बार-बार देखने का मन करता है. ये हम अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को भी भेजते हैं. इन दिनों सोशल मीडिया पर महिलाओं के वीडियोज जमकर वायरल हो रहे हैं. लोग प्यार से इनको भाभी बोलते हैं. खासकर डांस के वीडियोज ने तो इंटरनेट पर धमाल मचाया हुआ है. ये वीडियोज लोगों को खूब पसंद आते हैं और लोग ढूंढ ढूंढकर इनको देखना पसंद करते हैं. कई बार लोगों को दोस्तों और रिश्तेदारों के जरिए ये वीडियोज मिलते हैं और फिर इनको वायरल होने में देर नहीं लगती. सोशल मीडिया पर छत या किसी पार्टी में डांस करती महिलाओं के वीडियोज आपको खूब मिल जाएंगे. 

ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब  वायरल हो रहा है, जिसने इंटरनेट यूजर्स के दिलों को जीत लिया है. नए वायरल वीडियो में एक दुल्हन डांस करती नजर आ रही है. लोगों को उसका डांस और अंदाज इतना पसंद आया कि अब यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. लोग इस दुल्हन के पंजाबी गाने पर डांस की खूब तारीफ कर रहे हैं. हो सकता है आप यह वीडियो देख चुके हों, लेकिन जिन लोगों ने यह वीडियो नहीं देखा है, वह यहां देख सकते हैं.

इस वीडियो को 4 फरवरी को शिखा त्यागी नाम की यूजर ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया था, जो जनता को खूब पसंद आ रहा है. इस क्लिप को अब तक 40 लाख से ज्यादा व्यूज और 96 हजार से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं. इतना ही नहीं कमेंट बॉक्स में लोगों ने मजेदार टिप्पणियां की हैं.  एक यूजर ने दुल्हन के अंदाज और उसके डांस की खूब तारीफ की. अन्य यूजर ने लिखा- अभी इसको नचाओ फिर ये जिंदगी भर आपको नचाएगी. एक यूजर ने लिखा- हमारे यहां तो दुल्हन से 52 गज का घूंघट कराकर डांस करवाते हैं. अन्य यूजर ने लिखा- यही है भारतीय संस्कृति.

विज्ञापन