बाड़मेर: पंचायतीराज चुनाव के तीसरे चरण में बायतु व फागलिया की 56 ग्राम पंचायतों में पंच-सरपंच के चुनाव हुए। बुधवार सुबह 8 से शाम 5 बजे तक चले मतदान में युवा, बुजुर्ग महिला-पुरुषों में उत्साह रहा। जैसे-जैसे सूरज चढ़ा, वैसे-वैसे मतदान ने भी गति पकड़ी। तीसरे चरण में 83 फीसदी मतदान हुआ।
बायतु में 90.14 और फागलिया में 85.08% मतदान हुआ। सुबह से ही मतदान केंद्रों के बाहर लंबी कतारें लगी रही। कई जगह तो कतारें लंबी होने से दो-दो घंटे तक इंतजार के बाद वोट देना पड़ा। देर रात आए सरपंच चुनाव नतीजे में कई दिग्गज प्रत्याशियों को मैदान में युवाओं ने मात दे दी, तो कई जगह बुजुर्गों पर जनता ने फिर से भरोसा किया। किसी ने दादा तो किसी ने पिता के नाम से वोट मांगे।सबसे ज्यादा रोचक मुकाबले बायतु पंचायत समिति के रहे। आरएलपी, भाजपा-कांग्रेस समर्थित कई प्रत्याशी थे। उप सरपंच के लिए गुरुवार को सुबह 10 बजे से चुनाव होंगे।
पंचायत समिति बायतु
ग्राम पंचायत सरपंच
1. भीमडा धुड़ी देवी 227
2. जांगुओं की ढाणी चूनी देवी 289
3. चौखला धर्मी 773
4. खानजी का तला तिलोकाराम 12
5. हुड्डों की ढाणी बाली 133
6. छीतर का पार चुनी देवी 176
7. कोसरिया रुगाराम 957
8. लापला जमना देवी 221
9. बायतु पनजी रिड़मलराम 177
10. लीलाला हंसराज 514
11. माडपुरा बरवाला भींयाराम 515
12. निंबाणियों की ढाणी गवरी देवी 133
13. बायतु भीमजी किशनाराम 246
14. वीरेंद्र नगर भीखी देवी निर्विरोध
15. एनकेडी देवी कुमारी 954
16. बोड़वा धापू 1739
17. सेवनियाला सताराम निर्विरोध
18. भोजासर जसोदा देवी निर्विरोध
19. नोसर राजूसिंह 530
20. नया सोमेसरा हीरो देवी 980
21. बूठसरा रुपाराम सोलंकी 300
22. बायतु भोपजी आसूराम 506
23. जोगासर तगु देवी 455
24. माधासर मोहिनी 175
25. बायतु चिमनजी गोमाराम 525
26. हेमजी का तला कमला 234
27. अकदड़ा हरखू 431
28. खोथों की ढाणी हिमथाराम 1
29. पनावड़ा ईमरती देवी 184
30. कोलू हरिया देवी 213
31. नरसाली नाडी टीपू देवी 233
32. बाटाडू प्रवीण चौधरी 368
33. लूणाड़ा पीराराम 735
34. सांईयों का तला हीरो 392
35. खींपसर खम्मा देवी 424
36. झाक तगाराम 1026
37. सिंगोड़िया राणाराम 10
38. रेवाली नोजी 84
पंचायत समिति फागलिया
ग्राम पंचायत सरपंच
1. अरटी हलीमा 236
2. बाखासर रेशम देवी 294
3. भलगांव हेमी देवी 223
4. बावरवाला समू देवी 406
5. भंवरिया हरदास 435
6. बोली पांचाराम 337
7. एकल राणी 19
8. फागलिया ढेल कंवर 171
9. गिड़ा सौरभ 252
10. हाथला भूरी देवी 316
11. मीठड़ी साजनराम 671
12. नवापुरा जोगाराम 223
13. पांचरला पीरा 79
14. पांडरवाली चूनाराम निर्विरोध
15. पनोरिया मालाराम 690
16. सांवलासी सरदाराराम 454
17. साता तेजदान 378
18. तरला गीता देवी 372