विज्ञापन

Bollywood: पुलिस में शिकायत दर्ज होने के बाद भी नहीं थम रहीं उर्फी की हरकतें, दिया करारा जवाब

Bollywood: पुलिस में शिकायत दर्ज होने के बाद भी नहीं थम रहीं उर्फी की हरकतें, दिया करारा जवाब
विज्ञापन

Urfi Javed New Look: उर्फी जावेद (Urfi Javed) हर दूसरे दिन अपने बोल्ड लुक को लेकर सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं. वहीं, फैंस भी उनके नए लुक का बेसब्री से इंतजार करते हैं. हालांकि, कई बार उर्फी को सोशल मीडिया पर उनके हॉट लुक की वजह से ट्रोल भी किया जा चुका है. लेकिन ट्रोल्स का उर्फी का आज तक कोई असर नहीं पड़ा. इतना ही नहीं हाल ही में उर्फी के खिलाफ मुंबई के एक वकील ने सार्वजनिक जगहों पर अश्लीलता फैलाने का भी आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत भी दर्ज की. वहीं, अब उर्फी ने अपने नए वीडियो के जरिए उन लोगों को जवाब दिया है जो उन्हें अश्लील कहते हैं. इंटरनेट पर अब उर्फी जावेद का ये नया वीडियो खूब कहर ढा रहा है. 

ब्लैक लुक में जीता दिल

उर्फी जावेद ने कुछ समय पहले ही अपने इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को शेयर किया है जिसमें वो ब्लैक कलर की मोनोकनी में बहुत ही ज्यादा हॉट और सिजलिंग लग रही हैं. न्यूड मेकअप, खुले बाल और अपनी बोल्ड अदाओं के साथ एक्ट्रेस ने अपने लुक को कम्पलीट किया था. इस वीडियो को शेयर करते हुए उर्फी ने कैप्शन लिखा- बेशर्म लेकिन फिर भी बहुत सुंदर. अब लोग उर्फी जावेद की इस वीडियो पर लगातार अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. आप भी देखें उर्फी का नया हॉट लुक

लोग कर रहे हैं कमेंट

उर्फी जावेद के नए लुक पर लोग दिल खोलकर कमेंट्स और लाइक्स की बरसात कर रहे हैं. हालांकि, इसके लिए कई लोग उन्हें ट्रोल भी कर रहे हैं. एक यूजर ने उर्फी जावेद के वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा- 'सारी शर्म उतार दी'. वहीं, एक और यूजर ने लिखा- 'तुम्हारे घरवाले इन वीडियो को देखकर क्या सोचते होंगे'. इसके अलावा एक और ने लिखा- 'अब तो हद हो गई उर्फी. यहां रुक जाओ'. खैर, ये पहली बार नहीं है जब उर्फी के बारे में इस तरह की बातें इंटरनेट पर की जा रही हैं. जहां, उर्फी को भला-बुरा कहने वालों की संख्या कम नहीं है तो वहीं, उन्हें पसंद करने वालें भी बहुत से लोग हैं. 

विज्ञापन