FAU-G Game: PUBG Mobile India के लॉन्च की उम्मीद के बीच गेम लवर्स के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। आने वाली 26 जनवरी को भारत में देसी पबजी गेम यानी FAU-G (Fearless And United: Guards) लॉन्च होने जा रहा है। इस बात की जानकारी गेम के डेवलपर्स ने दी है। देशभक्ति वाले इस गेम को गणतंत्र दिवस के दिन लॉन्च किया जाएगा। इस गेम को सबसे पहले अभिनेता ने पेश किया था।
पहले ही शुरू हो चुका है प्री-रजिस्ट्रेशनपिछले साल एक्टर अक्षय कुमार ने FAU-G इस खास गेम के बारे में जानकारी दी थी और नवंबर 2020 के लास्ट वीक में इस गेम का प्री-रजिस्ट्रेशन गूगल प्ले स्टोर पर शुरू कर दिया गया। प्री- रिजस्ट्रेशन के शुरुआती 24 घंटे में ही लाखों की संख्या में रजिस्ट्रेशन कर लिए गए थे। वहीं अब लॉन्चिंग की खबर के बाद अब फैंस को इस गेम का बेसब्री से इंतजार है।
अक्षय कुमार ने जारी किया एंथमअक्षय कुमार ने अपने ट्विटर अकाउंट पर इस गेम का एंथम जारी किया है। साथ ही उन्होंने गेम के प्री- रजिस्ट्रेशन का भी लिंक अपने फैंस के लिए दिया है। इस लिंक के जरिए से यूजर्स गेम कोरिसीव करने के लिए अपना रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। इसके अलावा प्री-रजिस्ट्रेशन करने के लिए Google Play Store पर जाकर FAU-G सर्च करना होगा। यहां आपको FAU-G के लिए प्री रजिस्ट्रेशन का ऑप्शन नजर आएगा। इसके बाद रजिस्ट्रेशन बटन पर क्लिक करके आप गेम का प्री-रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।
गलवान घाटी की दिखेगी झड़पnCORE Games डेवलपर्स के मुताबिक 26 जनवरी को लॉन्च के बाद से ही ऐंड्रॉयड यूजर्स इसे प्ले स्टोर से डाउनलोड कर पाएंगे। जबकि आईओएस यूजर्स को लेकर अभी कोई खुलासा नहीं हुआ है। जैसे की पहले से ही इस गेम के बारे में बताया गया है कि इस गेम में भारत-चीन सीमा से सटी गलवान घाटी की भी झड़प दिखाई देगी। अब देखना होगा कि ये FAU-G गेम लवर्स को कितना पसंद आता है।