विज्ञापन

चुरू: रीको की हैण्डीक्राफ्ट फैक्ट्री में लगी आग, लाखों का माल जला

चुरू: रीको की हैण्डीक्राफ्ट फैक्ट्री में लगी आग, लाखों का माल जला
विज्ञापन

सरदारशहर के औद्योगिक क्षेत्र में एक हैण्डीक्राफ्ट फैक्ट्री में आग लग गई। इससे इसमें रखा फर्नीचर व सामान जलकर राख हो गया। जानकारी के अनुसार करीब एक बजे अज्ञात कारणों से फैक्ट्री में आग लग गई। धीरे-धीरे आग बढ़ती चली गई। धुंआ निकलता देख वहां काम कर रहे श्रमिकों ने इसकी जानकारी मालिक को दी। इसके बाद आग की लपटें तेज हो गई। फैक्ट्री के लोगों ने सरदारशहर दमकल को इसकी सूचना दी लेकिन वह मौके पर करीब एक घंटे देरी से पहुंची। इस दौरान आग ने विकराल रूप धारण कर लिया था। इसके बाद आस-पास की फैक्ट्रियों में काम कर रहे मजदूर सैंकड़ों की तादाद में एकत्रित हो गए और आग बुझाने का प्रयास शुरू कर दिया। इसकी सूचना मिलने पर सरदारशहर पुलिस जाब्ता भी पहुंच गया। आग धीरे-धीरे इतनी तेज हो गई कि दमकल से भी काबू नहीं आ रही थी। बाद पानी के टैंकर भी मौके पर बुलाकर आग पर काबू पाने का प्रयास किया गया। आग अभी तक नहीं बुझ पाई है। ऐसे में रतनगढ़ और चूरू दमकल को भी इसकी सूचना दी गई। वह भी मौके पर पहुंच गई। आग से जान की कोई क्षति नहीं हुई है। कुल चार दमकलों से आग बुझाने का प्रयास किया जा रहा है। आग लगने के कारणों का अभी तक खुलासा नहीं हो पाया है। इसकी जानकारी बाद में ही मिल पाएगी लेकिन फिलहाल लाखों रुपए का फर्नीचर व लकड़ी आग में जलकर स्वाह हो गया है।

विज्ञापन