Sweden News: स्वीडन के शॉपिंग मॉल में फायरिंग - एक की मौत 2 घायल

Sweden News - स्वीडन के शॉपिंग मॉल में फायरिंग - एक की मौत 2 घायल
| Updated on: 20-Aug-2022 10:44 PM IST
Sweden News: स्वीडन के माल्मो शहर के एक शॉपिंग मॉल में शुक्रवार दोपहर एक व्यक्ति ने अचानक फायरिंग कर दी। ​हमले में एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि 2 घायल हैं। जिनका इलाज माल्मो के एक अस्पताल में चल रहा है। हमलावर अचानक मॉल मे घुसा और गोलीबारी करने लगा। इससे मॉल में भगदड़ मच गई।

हमलावर का आतंकवादियों से कोई कनेक्शन नहीं

पुलिस ने बताया कि शूटर का आतंकवादियों से कोई कनेक्शन नहीं है। हमलावर को गिरफ्तार कर लिया गया है। उससे पूछताछ की जा रही है। चश्मदीदों से घटना के बारे में पूछताछ की जा रही है। पुलिस CCTV कैमरों की भी जांच कर रही है। फिलहाल मॉल में आने जाने वाले लोगों को कोई खतरा नहीं है। पुलिस ने इलाके को घेर लिया है।

स्वीडन में क्रिमिनल गैंग लगातार गोलीबारी को अंजाम दे रहे हैं। यह पिछले 10 साल में बढ़ती हुई समस्या बन गई है। माल्मो स्वीडन का तीसरा सबसे बड़ा शहर है। यहां भी यह समस्या बढ़ रही है। स्वीडन में 11 सितंबर को राष्ट्रीय चुनाव हैं। चुनाव में गैंगवार अहम मुद्दा बना हुआ है।

डेनमार्क में 4 जुलाई को भी हुई थी फायरिंग

डेनमार्क की राजधानी कोपेनहेगन में 4 जुलाई 2022 को फील्ड मॉल में गोलीबारी हुई थी। हमले में कई लोग घायल थे। बाद में 3 की मौत हो गई। हमलावर अचानक आया और फायरिंग करने लगा। पुलिस ने उसे रोकने के लिए जवाबी फायरिंग की थी।

कोपेनहेगन पुलिस ने बताया था सिटी सेंटर और हवाई अड्डे के बीच बड़े फील्ड मॉल के आसपास पुलिस बल तैनात किया गया था। हम घटनास्थल पर थे तभी गोलीबारी हुई थी। एक व्यक्ति को गिरफ्तार भी किया गया था। 22 साल के शूटर डेन ने इस जगह को बिना किसी सलाह के चुन लिया था।

Disclaimer

अपनी वेबसाइट पर हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर अनुभव प्रदान कर सकें, वेबसाइट के ट्रैफिक का विश्लेषण कर सकें, कॉन्टेंट व्यक्तिगत तरीके से पेश कर सकें और हमारे पार्टनर्स, जैसे की Google, और सोशल मीडिया साइट्स, जैसे की Facebook, के साथ लक्षित विज्ञापन पेश करने के लिए उपयोग कर सकें। साथ ही, अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।