क्या अब चीन में तबाही मचाएगा कोरोना?: शंघाई में लॉकडाउन के दौरान पहली मौत, 2.5 करोड़ लोग घरों में कैद

क्या अब चीन में तबाही मचाएगा कोरोना? - शंघाई में लॉकडाउन के दौरान पहली मौत, 2.5 करोड़ लोग घरों में कैद
| Updated on: 18-Apr-2022 11:50 AM IST
चीन में कोरोना का कहर जारी है। यहां के शंघाई शहर में लॉकडाउन के दौरान पहली मौत दर्ज की गई है। सबसे बड़ी चिंता की बात यह है कि यहां लगभग 2.5 करोड़ लोग घरों में कैद रहने के लिए मजबूर हैं। वहीं स्थानीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार यहां बीते 24 घंटों में करीब 22 हजार मामले सामने आए हैं। इससे पहले शनिवार को शंघाई शहर में 21,582 केस दर्ज किए गए थे। जबकि शुक्रवार को कोविड संक्रमण के 23,000 नए मामले दर्ज किए गए थे। गरुवार को यह संख्या 27,000 थी। महामारी की शुरुआत के बाद से वुहान के बाद शंघाई कोविड से सबसे ज्यादा प्रभावित शहर है। जिस हिसाब से मामले आ रहे हैं उससे लग रहा है कि आने वाले दिनों में कोरोना इस बार चीन में तबाही मचा सकता है।

चीन मौत के आंकड़े छुपा रहा

वॉल स्ट्रीट जर्नल, कैक्सिन और अन्य स्थानीय मीडिया के अनुसार, शंघाई में तीन बुजुर्गों की मौत ओमिक्रॉन वैरिएंट के कारण हुई है। हालांकि अब तक, आधिकारिक तौर पर किसी की मौत की सूचना नहीं दी गई है। इन सभी की उम्र 89 से 91 साल बताई जा रही है।

शंघाई में 2.5 करोड़ लोग घरों में कैद रहने के लिए मजबूर

शंघाई में 2.5 करोड़ लोग घरों में कैद रहने के लिए मजबूर हैं। भारी संख्या में टेस्ट के बावजूद संक्रमण पर काबू पाया नहीं जा सका है। चीन में वुहान के बाद सबसे ज्यादा कोरोना संक्रमण कहीं फैला है तो वह है शंघाई शहर। शंघाई म्यूनिसिपल हेल्थ कमिशन के अनुसार, ओमिक्रॉन वैरिएंट से संक्रमण बढ़ रहा है जो नवजात शिशु से लेकर 100 दिन के किसी भी व्यक्ति को संक्रमित कर रहा है।

चीन के 87 शहरों में लागू हैं प्रतिबंध

चीन के 100 में से 87 शहरों में फिलहाल लॉकडाउन या क्वारंटीन के कड़े नियम लागू हैं। इससे चीन की अर्थव्यवस्था के साथ ही वैश्विक आपूर्ति शृंखला प्रभावित हो रही है।

चीन में वाहन उद्योग ठप होने की आशंका

  • चीन की इलेक्ट्रिक वाहन निर्माता कंपनी एक्सपेंग के सीईओ ही जियाओपेंग ने कहा, शंघाई में हालात जल्द सामान्य नहीं हुए तो पूरे चीन में वाहनों का उत्पादन ठप हो जाएगा।  
  • शंघाई चीन का सबसे बड़ा व्यापारिक केंद्र है। लॉकडाउन की वजह से आईफोन से लेकर इलेक्ट्रिक वाहनों के कलपुर्जों की वैश्विक आपूर्ति बुरी तरह प्रभावित है। 
Disclaimer

अपनी वेबसाइट पर हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर अनुभव प्रदान कर सकें, वेबसाइट के ट्रैफिक का विश्लेषण कर सकें, कॉन्टेंट व्यक्तिगत तरीके से पेश कर सकें और हमारे पार्टनर्स, जैसे की Google, और सोशल मीडिया साइट्स, जैसे की Facebook, के साथ लक्षित विज्ञापन पेश करने के लिए उपयोग कर सकें। साथ ही, अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।