World: जापान के पूर्व पीएम शिंजो आबे को सीने में गोली मारी, हमलावर को गिरफ्तार किया।
World - जापान के पूर्व पीएम शिंजो आबे को सीने में गोली मारी, हमलावर को गिरफ्तार किया।
Shizo Abe Shot In Japan: जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे को गोली मार दी गई है. शिंजो आबे के सीने में गोली लगी है. उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है. हमले के बाद शिंजो आबे को तुरंत हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, उनका इलाज जारी है. शिंजो आबे की हालत नाजुक बताई जा रही है. हालांकि, हमलावर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. जान लीजिए की शिंजो आबे जापान के सबसे लंबे समय तक प्रधानमंत्री रह चुके हैं. 65 साल की उम्र में साल 2020 में शिंजो आबे ने प्रधानमंत्री के पद से इस्तीफा दे दिया था. शिंजो आबे दो बार जापान के पीएम बने. 2006 में शिंजो आबे पहली बार पीएम बने. फिर शिंजो आबे 2012-2020 तक प्रधानमंत्री रहे. शिंजो आबे ने खराब स्वास्थ्य की वजह से इस्तीफा दिया था. भारत सरकार शिंजो आबे को पद्म विभूषण से सम्मानित कर चुकी है.राजनीतिक परिवार से ताल्लुक रखते हैं शिंजो आबेजान लें कि जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे एक राजनीतिक परिवार से ताल्लुक रखते हैं. शिंजो आबे के दादा नोबुसुके किशी (Nobusuke Kishi) भी जापान के प्रधानमंत्री थे. नोबुसुके किशी साल 1957-60 तक जापान के प्रधानमंत्री रहे थे. वहीं शिंजो आबे के पिता शिंटारो आबे (Shintaro Abe) साल 1982-86 तक जापान के विदेश मंत्री रहे थे. शिंजो आबे साल 2006 में पहली बार जापान के प्रधानमंत्री बने. हालांकि बीमारी के चलते 2007 में उन्होंने इस्तीफा दे दिया था. इसके बाद साल 2012 में शिंजो आबे फिर से जापान के प्रधानमंत्री बने. फिर वो साल 2020 तक लगातार जापान के प्रधानमंत्री रहे.सबसे ज्यादा बार भारत का दौरा करने वाले जापानी प्रधानमंत्रीगौरतलब है कि शिंजो आबे जापान के ऐसे प्रधानमंत्री रहे हैं, जिन्होंने सबसे ज्यादा बार अपने कार्यकाल के दौरान भारत का दौरा किया. पहली बार शिंजो आबे अपने पहले कार्यकाल (2006-07) के दौरान भारत आए. अपने दूसरे कार्यकाल (2012-2020) के दौरान शिंजो आबे ने तीन बार भारत का दौरा किया. वो जनवरी 2014, दिसंबर 2015 और सितंबर 2017 में भारत के दौरे पर आए.