विज्ञापन

Oommen Chandy Death: केरल के पूर्व CM ओमान चांडी का निधन- लंबे समय से थे बीमार

Oommen Chandy Death: केरल के पूर्व CM ओमान चांडी का निधन- लंबे समय से थे बीमार
विज्ञापन

Oommen Chandy Death: केरल के पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता ओमन चांडी का मंगलवार तड़के निधन हो गया। उनके बेटे चांडी ओम्मन ने फेसबुक पर पोस्ट करके अपने पिता के निधन की जानकारी दी। ओम्मन ने लिखा, 'अप्पा का निधन हो गया।' कांग्रेस के दिग्गज नेता रहे ओमन चांडी का बेंगलुरु में कैंसर का इलाज चल रहा था। केरल कांग्रेस अध्यक्ष के सुधाकरन ने केरल के पूर्व मुख्यमंत्री के निधन पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने लिखा, 'उस राजा की कहानी जिसने 'प्रेम' की शक्ति से दुनिया पर विजय प्राप्त की, उनका मार्मिक अंत हो गया। आज, मैं एक महान व्यक्ति, ओमन चांडी के निधन से बहुत दुखी हूं।'

कांग्रेस के दिग्गज नेता और केरल के पूर्व मुख्यमंत्री ओमान चांडी ने पिछले ही साल राज्य के सबसे लंबे समय तक विधानसभा का सदस्य होने का रिकॉर्ड बनाया था। चांडी बीते 52 साल से लगातार विधायक रहे।

27 साल की उम्र में बने थे पहली बार सीएम

ओमान चांडी 1970 में पहली बार विधायक बने थे। तब उनकी उम्र 27 साल की थी। वह पहली बार केरल की विधानसभा पुठुपल्ली से विधायक बने और उसके बाद उनकी जीत का सिलसिला इसी विधानसभा से जारी रहा। वह 53 साल से अजेय रहे।

केरल के दो बार रहे मुख्यमंत्री

ओमान चांडी ने 1970 से लेकर लगातार 11 चुनाव जीते। कांग्रेस नेता चांडी दो बार केरल के मुख्यमंत्री भी रहे। वह पहली बार 2004 में केरल के सीएम बने थे। दूसरी बार उन्हें फिर से 2011 में केरल का मुख्यमंत्री बनाया गया था। दूसरी बार वह 2016 तक केरल के मुख्यमंत्री रहे।

विज्ञापन