Republic Day 2022: गूगल ने पेश की भारत की समृद्ध संस्कृति की झलक, तिरंगे के साथ परेड के दृश्य भी
Republic Day 2022 - गूगल ने पेश की भारत की समृद्ध संस्कृति की झलक, तिरंगे के साथ परेड के दृश्य भी
|
Updated on: 26-Jan-2022 09:20 AM IST
भारत के गणतंत्र दिवस के मौके पर गूगल इंडिया ने अपने होम पेज पर भारत की समृद्ध संस्कृति और विरासत की एक झलक डूडल के रूप में पेश की है। इसमें तिरंगे व राजपथ पर परेड के विभिन्न दृश्यों के साथ देश की खासियत के दृश्य चित्रित किए गए हैं। 26 जनवरी 1950 को देश का संविधान लागू हुआ था। देश को आजादी 15 अगस्त 1947 को मिली, लेकिन एक शक्तिशाली गणतंत्र के रूप में उदय आज ही के दिन हुआ था। इस दिन को 1929 में इंडियन नेशनल कांग्रेस द्वारा पूर्ण स्वराज के एलान की सालगिरह के रूप में भी मनाया जाता है।गूगल इंडिया ने अपने होम पेज पर बनाए डूडल में हाथी, घोड़ा, ऊंट सहित राजपथ पर होने वाली परेड में शामिल होने वाले तमाम तत्वों को प्रतीकात्मक रूप से समेटा है। डूडल में एक तबला, राजपथ, ऊंट-घुड़सवार बैंड के हिस्से के रूप में एक सैक्सोफोन, शांति का प्रतीक कबूतर और राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा भी शामिल है। गणतंत्र दिवस समारोह तीन दिन का होता है। इस साल इसकी शुरुआत 23 जनवरी को नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती के मौके पर पराक्रम दिवस से हुई। इस दिन पीएम नरेंद्र मोदी ने दिल्ली के इंडिया गेट पर स्थित अमर जवान जोत पर नेताजी की होलोग्राम प्रतिमा का अनावरण किया। आज 26 जनवरी को राजपथ पर शानदार परेड के साथ देश की ताकत का प्रदर्शन किया जाएगा। परेड में देश के कई राज्यों की झांकियों की भी नुमाइश होगी। इस मौके पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत देश की शीर्ष हस्तियां मौजूद रहेंगी। परेड के शुभारंभ के पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राष्ट्रीय युद्ध स्मारक जाकर देश के वीर शहीदों को नमन करेंगे। लाल किले पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद तिरंगा फहराएंगे, इसके बाद राष्ट्रगान होगा और 21 तोपों की सलामी दी जाएगी। कोरोना महामारी के चलते परेड के दौरान विशेष इंतजाम किए गए हैं।
Disclaimer
अपनी वेबसाइट पर हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर अनुभव प्रदान कर सकें, वेबसाइट के ट्रैफिक का विश्लेषण कर सकें, कॉन्टेंट व्यक्तिगत तरीके से पेश कर सकें और हमारे पार्टनर्स, जैसे की Google, और सोशल मीडिया साइट्स, जैसे की Facebook, के साथ लक्षित विज्ञापन पेश करने के लिए उपयोग कर सकें। साथ ही, अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।