देश: सरकार ने बदला जनधन खाते से पैसा निकालने का नियम, इस वजह से लिया ये कड़ा फैसला

देश - सरकार ने बदला जनधन खाते से पैसा निकालने का नियम, इस वजह से लिया ये कड़ा फैसला
| Updated on: 03-May-2020 01:10 PM IST
नई दिल्लीः केंद्र सरकार ने गरीब लोगों के लिए चलाई जा रही कई योजनाओं की किस्त को लोगों के खाते में डालना शुरू कर दिया है। हालांकि मई से बैंकों ने पैसा निकालने के नियमों को कड़ा कर दिया है। सोमवार से प्रधानमंत्री जन धन खातों में सरकार महिलाओं के लिए 500 रुपये की अगली किस्त को डालना शुरू कर देगी। लेकिन इसका यह मतलब नहीं है कि लोग सोमवार से बैंकों के आगे भीड़ लगाना शुरू कर दें। इसके अलावा सरकार किसान सम्मान निधि और गरीब कल्याण योजना के तहत भी लोगों की आर्थिक मदद कोरोना काल में कर रही है।


बैंकों ने सख्त किया नियम

बैंकों ने हालांकि इस बार पैसा निकालने के नियमों को काफी कड़ा कर दिया है। कोरोना वायरस महामारी के चलते और सामाजिक दूरी का पालन करने के लिए नये नियम बनाए हैं। पिछली बार अप्रैल में जब सरकार ने पैसा खातों में डाला था, तब भी महिलाओं की काफी भीड़ लग गई थी। अबकी बार बैंकों ने फैसला किया है कि खाता संख्या के आखिरी अंक के अनुसार लोगों को पैसा जारी किया जाएगा।


ऐसे निकलेगा पैसा

खाता संख्या का आखिरी अंक    पैसा निकालने की तिथि

0-1                                          4 मई

2-3                                          5 मई

4-5                                          6 मई

6-7                                          8 मई

8-9                                        11 मई


एटीएम से भी निकाल सकते हैं पैसा

इंडियन बैंक एसोसिएशन का यह भी कहना है कि कोशिश करें कि अपने आसपास के बैंक मित्र या सर्विस सेंटर से पैसा निकाल लें। वहीं ये भी कहा है कि किसी भी एटीएम से पैसा निकाल सकते हैं इसके लिए कोई चार्ज भी नहीं लगेगा। हालांकि 11 मई के बाद कोई भी खाता नंबर वाला व्यक्ति पैसा निकाल सकता है। 

Disclaimer

अपनी वेबसाइट पर हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर अनुभव प्रदान कर सकें, वेबसाइट के ट्रैफिक का विश्लेषण कर सकें, कॉन्टेंट व्यक्तिगत तरीके से पेश कर सकें और हमारे पार्टनर्स, जैसे की Google, और सोशल मीडिया साइट्स, जैसे की Facebook, के साथ लक्षित विज्ञापन पेश करने के लिए उपयोग कर सकें। साथ ही, अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।