विज्ञापन

Gujarat Civic Polls Result: गुजरात नगर निकाय चुनाव के नतीजे आज, होगा 2275 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला

Gujarat Civic Polls Result: गुजरात नगर निकाय चुनाव के नतीजे आज, होगा 2275 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला
विज्ञापन

अहमदाबाद: गुजरात में छह महानगर पालिकाओं (गुजरात सिविक पोल रिजल्ट) की मतगणना आज (23 फरवरी) सुबह 9 बजे से होगी। रविवार (21 फरवरी) को छह महानगर पालिकाओं अहमदाबाद, सूरत, राजकोट, वडोदरा, जामनगर और भावनगर में वोट डाले गए और 48.15 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

2276 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला होगा

बता दें कि कुल छह महानगर परिषदों में कुल 2276 उम्मीदवार हैं, जिनके भाग्य का फैसला आज होगा। जिसमें से 577 भाजपा के, 566 मुख्य विपक्षी कांग्रेस, 91 राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी, 470 आम आदमी पार्टी, 353 अन्य दलों के और 228 निर्दलीय हैं। राज्य की कई नगरपालिका, जिला पंचायत और तालुका पंचायतें 28 फरवरी को मतदान करेंगी और मतगणना 2 मार्च को होगी।

विज्ञापन