विज्ञापन

दिल दहला देने वाला VIDEO: बुलडोजर के पहिये में हवा भरते वक्त जोरदार धमाका, दो लोगों की दर्दनाक मौत

दिल दहला देने वाला VIDEO: बुलडोजर के पहिये में हवा भरते वक्त जोरदार धमाका, दो लोगों की दर्दनाक मौत
विज्ञापन

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है जहां बुलडोजर के पहिये में हवा भरते वक्त जोरदार धमाका हुआ और दो लोगों की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई। इस घटना के बाद आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। इस घटना का वीडियो भी वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद आप भी सहम जाएंगे। 55 सेकेंड के इस वीडियो में एक शख्स टायर में हवा भरता नजर आ रहा है। उसके साथ एक और आदमी जुड़ जाता है, जो उसे काम में हाथ बंटाता है। क्षण भर बाद, टायर धुएं के गुबार के साथ फट जाता है और दोनों आदमी हवा में फेंका जाते हैं। इसके बाद मौके पर ही दोनों की दर्दनाक मौत हो गई। मृतकों की पहचान राजपाल सिंह और प्रांजन नामदेव के रूप में हुई है। दोनों मध्य प्रदेश के सतना के रहने वाले हैं।

यहां देखें वीडियो


विज्ञापन