Himachal Pradesh Politics: विधायकों की नाराजगी के चलते हिमाचल CM सुक्खू ने दिया इस्तीफा

Himachal Pradesh Politics - विधायकों की नाराजगी के चलते हिमाचल CM सुक्खू ने दिया इस्तीफा
| Updated on: 28-Feb-2024 12:48 PM IST
Himachal Pradesh Politics: मंत्री और विधायकों की नाराजगी के बीच हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू ने पद से इस्तीफा दे दिया है। कांग्रेस शाम तक नए नेता का चयन कर सकती है। पार्टी ने विधायकों से बातचीत के लिए ऑब्जर्वर्स भेजे हैं। सुखविंदर ने नाराज मंत्री विक्रमादित्य के पद से इस्तीफे के करीब एक घंटे बाद यह कदम उठाया। पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र के बेटे विक्रमादित्य ने नाम लिए बिना सीएम सुखविंदर सुक्खू पर अपमानित करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि विधायकों को भी नजरअंदाज किया गया, जिसका नतीजा कल दिखाई दिया। अब गेंद आलाकमान के पाले में है।"

क्रॉस वोटिंग करने वाले एक विधायक राजेंद्र राणा ने कांग्रेस हाईकमान से सुक्खू को CM पद से हटाने की मांग की थी।

उधर, हिमाचल विधानसभा स्पीकर ने भाजपा के 15 विधायकों को सदन से निष्कासित कर दिया है। इनमें नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर भी शामिल हैं। जयराम ठाकुर बुधवार सुबह गवर्नर से मिले और फ्लोर टेस्ट की मांग की थी।

ठाकुर ने यह कदम मंगलवार को राज्यसभा चुनाव के बाद उठाया। चुनाव में कांग्रेस के 6 और 3 निर्दलीय विधायकों ने भाजपा प्रत्याशी के फेवर में वोट दिया था। इसके बाद सुक्खू सरकार पर संकट मंडराने लगा।

कांग्रेस सरकार के लिए मुश्किल क्यों...

इस्तीफा देने वाले विक्रमादित्य CM पद के दावेदार

डिप्टी CM मुकेश अग्निहोत्री और PWD मंत्री विक्रमादित्य सिंह मुख्यमंत्री पद के सशक्त दावेदार माने जा रहे हैं। विक्रमादित्य ने कहा, "चुनाव स्वर्गीय पिता वीरभद्र के नाम पर लड़ा गया। चुनाव जीता। उनकी मूर्ति के लिए 2 गज जमीन सरकार नहीं दे पा रही है। सरकार रहे ना रहे, फर्क नहीं पड़ता। अब हम हालात देखकर आने वाले दिनों में फैसला लेंगे।"

मंत्री चंद्र कुमार और पूर्व सीएम में बहसबाजी

हिमाचल विधानसभा के भीतर मचा बवाल थम नहीं रहा है। यहां मंत्री चंद्र कुमार और पूर्व CM जयराम ठाकुर के बीस जमकर बहसबाजी हुई। मंत्री ने उन्हें बाहर निकलने को कहा, जिसके बाद अंदर जमकर हंगामा चल रहा है।

पूर्व CM जयराम ठाकुर से धक्कामुक्की

हिमाचल विधानसभा से निष्कासित किए भाजपा के 15 विधायक धरने पर बैठ गए। उन्हें निकालने के लिए मार्शल बुलाए गए। इस दौरान पूर्व CM और भाजपा विधायक दल के नेता जयराम ठाकुर से धक्कामुक्की भी हुई।

हिमाचल विधानसभा में हंगामा, स्पीकर ने गैलरी खाली कराई

हिमाचल विधानसभा में अभूतपूर्व हंगामा हो रहा है। यहां नैना देवी से भाजपा के विधायक रणधीर को चक्कर आ गया। जिसके बाद डॉक्टर को बुलाया गया। डॉक्टर उनकी जांच कर रहे हैं।

वहीं, चंबा के भाजपा विधायक डॉ. जनक को मार्शलों ने सदन से उठाकर बाहर किया। बागी विधायकों की संख्या बढ़ी। स्पीकर ने गैलरी खाली करवाई।

क्रॉस वोटिंग में शामिल सभी विधायक विधानसभा पहुंचे

मंगलवार को राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग करने वाले सभी 9 विधायक विधानसभा पहुंच गए हैं। हालांकि पहले उन्हें विधानसभा के गेट पर कांग्रेस समर्थकों ने रोकने की कोशिश की लेकिन बाद में एंट्री मिल गई। इनमें 6 कांग्रेस और 3 निर्दलीय विधायक हैं।

CM सुक्खू ने कांग्रेस पर्यवेक्षकों को इस्तीफा सौंपा

सूत्रों के मुताबिक सीएम सुखविंदर सुक्खू ने इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने कांग्रेस के पर्यवेक्षकों भूपेंद्र हुड्‌डा और डीके शिव कुमार को इस्तीफा सौंपा। इसके बाद अब शाम को विधायक दल के नए नेता का चुनाव हो सकता है। मौजूदा स्थिति में कांग्रेस हाईकमान किसी भी तरह से अपने हाथ से सत्ता की कमान खिसकने नहीं देना चाहता है।

Disclaimer

अपनी वेबसाइट पर हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर अनुभव प्रदान कर सकें, वेबसाइट के ट्रैफिक का विश्लेषण कर सकें, कॉन्टेंट व्यक्तिगत तरीके से पेश कर सकें और हमारे पार्टनर्स, जैसे की Google, और सोशल मीडिया साइट्स, जैसे की Facebook, के साथ लक्षित विज्ञापन पेश करने के लिए उपयोग कर सकें। साथ ही, अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।