JHARKHAND: हजारीबाग में दो लोगों ने किशोरी को अगवा कर दुष्कर्म के बाद की हत्या, अदालत ने दोनों को भेजा जेल
JHARKHAND - हजारीबाग में दो लोगों ने किशोरी को अगवा कर दुष्कर्म के बाद की हत्या, अदालत ने दोनों को भेजा जेल
|
Updated on: 08-May-2022 09:24 AM IST
झारखंड के हजारीबाग जिले में एक किशोरी को अगवा कर उसके साथ दुष्कर्म किया गया और फिर उसकी हत्या कर दी गई। इस मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। हजारीबाग के मतवारी भुइयां टोली से दो लोगों ने कथित तौर पर एक किशोरी को अगवा करने के बाद उसके साथ दुष्कर्म किया और फिर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने बताया कि घटना शुक्रवार को हुई और शनिवार सुबह पाखी में एक तालाब के पास किशोरी का शव मिलने के बाद 20 और 22 साल की उम्र के दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। हजारीबाग कोर्ट के दो वकीलों ने शव को देखा और शोर मचाया साथ ही पुलिस को सूचना दी। जिला पुलिस अधीक्षक मनोज रतन चौथे ने कहा कि पीड़िता के परिवार द्वारा पुलिस में दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। उन्होंने कहा कि आरोपियों ने घरेलू सहायिका के तौर पर काम करने वाली लड़की का उस समय अपहरण किया, जब वह काम से घर लौट रही थी। हालांकि, लड़की के माता-पिता ने पुलिस को उसके अपहरण की सूचना तब तक नहीं दी जब तक उसका शव नहीं मिला। लड़की के इलाके के रहने वाले दोनों आरोपियों को पीड़िता के पिता द्वारा दर्ज प्राथमिकी के आधार पर गिरफ्तार किया गया। पीड़िता के पिता ने दावा किया कि दोनों आरोपी उसकी बेटी को अच्छे से जानते थे और उनमें से एक के साथ लड़की रिलेशनशिप में थी। पीड़ित परिवार द्वारा उनके खिलाफ शिकायत दर्ज कराने के बाद दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपियों ने कबूल किया है कि उन्होंने लड़की के साथ दुष्कर्म करने के बाद धारदार हथियार से उसकी हत्या कर दी। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि दोनों ने यह भी स्वीकार किया कि उन्होंने शुक्रवार को सबूत को छिपाने के लिए लड़की के शव को तालाब में फेंक दिया था और वहां से भाग गए थे।पुलिस ने दोनों आरोपियों को हजारीबाग के मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी की अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
Disclaimer
अपनी वेबसाइट पर हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर अनुभव प्रदान कर सकें, वेबसाइट के ट्रैफिक का विश्लेषण कर सकें, कॉन्टेंट व्यक्तिगत तरीके से पेश कर सकें और हमारे पार्टनर्स, जैसे की Google, और सोशल मीडिया साइट्स, जैसे की Facebook, के साथ लक्षित विज्ञापन पेश करने के लिए उपयोग कर सकें। साथ ही, अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।