India Energy Week 2023: भारत ऊर्जा परिवर्तन में आज सबसे मजबूत आवाजों में से एक है: PM मोदी

India Energy Week 2023 - भारत ऊर्जा परिवर्तन में आज सबसे मजबूत आवाजों में से एक है: PM मोदी
| Updated on: 06-Feb-2023 12:53 PM IST
India Energy Week 2023: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बेंगलुरु में इंडिया एनर्जी वीक 2023 इवेंट में इंडियन ऑयल द्वारा विकसित सोलर कुकिंग सिस्टम के ट्विन-कुकटॉप मॉडल का उद्घाटन किया। पीएम मोदी ने कहा, 'भारत तेजी से बढ़ती हुई अर्थव्यवस्था है। भारत ने हर चुनौती को पार किया है। गांव गांव तक इंटरनेट पहुंचाया जा रहा है। भारत पर दुनिया की नजर है।' पीएम मोदी ने कहा, 'हम सभी तुर्की में आए विनाशकारी भूकंप को देख रहे हैं। कई लोगों के मरने और नुकसान की भी खबर है। तुर्की के पास के देशों में भी नुकसान की आशंका है। भारत भूकंप पीड़ितों की हर संभव मदद के लिए तत्पर है।

प्रधानमंत्री ने कहा, ''बेंगलुरु प्रौद्योगिकी, प्रतिभा और नवाचार की ऊर्जा से भरा शहर है। मेरी तरह आप भी यहां की युवा ऊर्जा को महसूस कर रहे होंगे। यह भारत के G20 प्रेसीडेंसी कैलेंडर में पहली बड़ी ऊर्जा घटना है। मैं भारत ऊर्जा सप्ताह कार्यक्रम में सभी का स्वागत करता हूं।''

'भारत सबसे मजबूत आवाजों में से एक है'

कर्नाटक के बेंगलुरु में इंडिया एनर्जी वीक 2023 में पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा, ''21वीं सदी में दुनिया के भविष्य को तय करने में ऊर्जा क्षेत्र एक प्रमुख भूमिका निभाता है। ऊर्जा के नए संसाधनों को विकसित करने और ऊर्जा परिवर्तन में आज भारत सबसे मजबूत आवाजों में से एक है।''

Disclaimer

अपनी वेबसाइट पर हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर अनुभव प्रदान कर सकें, वेबसाइट के ट्रैफिक का विश्लेषण कर सकें, कॉन्टेंट व्यक्तिगत तरीके से पेश कर सकें और हमारे पार्टनर्स, जैसे की Google, और सोशल मीडिया साइट्स, जैसे की Facebook, के साथ लक्षित विज्ञापन पेश करने के लिए उपयोग कर सकें। साथ ही, अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।