Hockey world cup 2023: भारत हुआ हॉकी वर्ल्ड कप से बाहर पेनल्टी शूटआउट न्यूजीलैंड ने में 5-4 से हराया

Hockey world cup 2023 - भारत हुआ हॉकी वर्ल्ड कप से बाहर पेनल्टी शूटआउट न्यूजीलैंड ने में 5-4 से हराया
| Updated on: 22-Jan-2023 09:23 PM IST
Hockey world cup 2023: भारत हॉकी वर्ल्ड कप में मेडल की होड़ से बाहर हो गया है। रविवार को क्रॉसओवर मुकाबले में न्यूजीलैंड ने भारत को पेनल्टी शूटआउट में 5-4 से हरा दिया। इससे पहले निर्धारित समय तक दोनों टीमें 3-3 से बराबरी पर थी। भारत की ओर से अनुभवी ललित उपाध्याय ने 17वें मिनट में मैदानी गोल दागा। उसके बाद 24वें मिनट में सुखजीत ने पेनल्टी कॉर्नर पर गोलकर मेजबान टीम की बढ़त दोगुनी कर दी। थोड़ी देर बाद मैच के 28वें मिनट में सैम लिन ने मैदानी गोलकर न्यूजीलैंड की वापसी कराई।

हाफ टाइम के बाद वरुण कुमार ने 40वें मिनट में मिले पेनल्टी कॉर्नर पर गोल दागा और स्कोर 3-0 कर दिया। उसके बाद 43वें मिनट में केन रसेल ने पेनल्टी पर गोल कर स्कोर 3-2 कर दिया। फिर 49वें मिनट में केन रसेल ने अपना दूसरा और टीम का तीसरा गोल कर स्कोर बराबर कर दिया।

तीसरा क्वार्टर : दोनों टीमों से एक-एक गोल आए

हाफ टाइम के बाद भारत को तीन और न्यूजीलैंड को एक पेनल्टी कॉर्नर मिले, लेकिन दोनों टीमें एक-एक गोल ही कर सकीं। 40वें मिनट में वरुण कुमार ने पेनल्टी पर गोलकर भारत को 3-1 से आगे कर दिया। उसके 3 मिनट बाद ही केन रसेल ने पेनल्टी को गोल में बदलते हुए चौथे क्वार्टर से पहले स्कोर लाइन 3-2 कर दी।

दूसरा क्वार्टर : भारत की बढ़त दोगुनी, ललित-सुखजीत ने दागे गोल

पहला क्वार्टर गोलरहित रहने के बाद भारतीय टीम ने आक्रामक खेल जारी रखा। 17वें मिनट में उसे सफलता भी मिली, जब ललित उपाध्याय ने शानदार मैदानी गोल दागा। उसके बाद 21वें, 23वें और 24वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर मिले। 24वें मिनट में सुखजीत ने पेनल्टी पर गोल दागा। 28वें मिनट में सैम लिन ने गोलकर स्कोर 2-1 कर दिया।

इससे पहले 21वें मिनट में मिले पेनल्टी कॉर्नर पर भारतीय टीम गोल करने से चूक गई। एक समय लगा कि गोल हो गया, लेकिन कीवी खिलाड़ियों रेफरल लिया और थर्ड अंपायर ने उसे फ्री हिट में तब्दील कर दिया।

पहला क्वार्टर : गोलरहित रहा, मनप्रीत-निक को कार्ड

पहले 15 मिनट में कोई गोल नहीं आया। दोनों ही टीमें बढ़त लेने का प्रयास करती रहीं। इस दौरान फील्ड रेफरी की ओर से दो कार्ड निकले। 7वें मिनट में कीवी खिलाड़ी निक वुड को अंपायर ने दो मिनट के लिए बाहर किया। उसके ठीक 2 मिनट बाद भारतीय खिलाड़ी मनप्रीत को ग्रीन कार्ड दिखाया गया। मैच के 12 मिनट में भारत को पेनल्टी कॉर्नर मिला, लेकिन कोई गोल नहीं आया।

यहां देखिए दोनों टीमें

भारत: हरमनप्रीत सिंह (कप्तान), जरमनप्रीत सिंह, अभिषेक, सुरेंदर कुमार, मनप्रीत सिंह, मनदीप सिंह, बहादुर कृष्ण पाठक, ललित कुमार उपाध्याय, संजय नीलम जेस, पीआर श्रीजेश, नीलकांत शर्मा, शमशेर सिंह, वरुण कुमार, कुमार पाल राज, आकाशदीप सिंह, अमित रोहिदास, जुगराज सिंह, विवेक सागर प्रसाद और सुखजीत सिंह।

न्यूजीलैंड: निक वुड्स (कप्तान), डोम डिक्सन, डेन लेट, साइमन चाइल्ड, निक रॉस, सैम हिहा, किम किंग्स्टन, जेक स्मिथ, सैम लेन, साइमन योरस्टन, ऐडन सारिकाया, जो मॉरिसन, लियोन हेवर्ड, केन रसेल, ब्लेयर टैरंट , सीन फाइंडले, हेडन फिलिप्स, चार्ली मॉरिसन​।

Disclaimer

अपनी वेबसाइट पर हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर अनुभव प्रदान कर सकें, वेबसाइट के ट्रैफिक का विश्लेषण कर सकें, कॉन्टेंट व्यक्तिगत तरीके से पेश कर सकें और हमारे पार्टनर्स, जैसे की Google, और सोशल मीडिया साइट्स, जैसे की Facebook, के साथ लक्षित विज्ञापन पेश करने के लिए उपयोग कर सकें। साथ ही, अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।