इंडिगो एयरलाइन की एयर होस्टेस आयत ने पिछले दिनों सोशल मीडिया पर तब धूम मचा दी थी, जब उन्होंने 'मानिके मगे हिते' (Manike Mage Hithe) गाने पर इंस्टाग्राम रील्स बनाया था. उनके वीडियो ने इंटरनेट पर भूचाल ला दिया था और वह रातों-रात पॉपुलर हो गई थीं. अब आयत रश्मिका मंदाना के गाने 'सामी-सामी' से वापस लौट आई हैं.
सामी-सामी गाने पर बनाया वीडियो
इंडियो एयरलाइंस की एयर होस्टेस आयत ने 'पुष्पा' फिल्म के गाने 'सामी सामी' पर रील्स वीडियो बनाकर इंस्टाग्राम पर शेयर किया है. जहां से यह सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है. आयत इस गाने पर डांस करती दिखाई दे रही हैं और रश्मिका के हुक स्टेप को हूबहू कॉपी कर रही हैं. आयत ने रश्मिका मंदाना के डांस स्पेट बीट को बखूबी पकड़ा है. देखें वीडियो-
मानिके मगे हिते पर रील्स बनाकर मचाया था तहलका
इससे पहले आयत ने उस समय के सबसे पॉपुलर गानों में से एक 'मानिके मगे हिते' (Manike Mage Hithe) पर रील्स बनाकर इंटरनेट की दुनिया में तहलका मचा दिया था. देखें वीडियो-