जयपुर यातायात पुलिस शराबी वाहन चालकों पर फिर से सख्त हो गई है, दो दिन में दो सौ बारह शराबी चालको पर कार्यवाही कर उनके वाहनों को जब्त कर लिया गया है। 14.11.19 से 15.11.2019 को सिर्फ दो दिवस में अभियान के दौरान चालकों के विरुद्ध 185 एमवी एक्ट के तहत यह करवाई की गई है।
14.11.19 से 15.11.2019 को सिर्फ दो दिवस में अभियान के दौरान
24 कार/ जीप,
174 दुपहिया वाहन,
02 मिनी बस,
05 ट्रक,
01ऑटो रिक्शा,
03 मैजिक
03 ई रिक्शा
आदि वाहन जब्त किये गए है। उन्हें कोर्ट के सामने पेश किया जाएगा। कोर्ट में उन्हें भारी जुर्माना के साथ साथ जेल भी हो सकती है। शराबी वाहन चालकों के लाइसेंस होंगे तीन माह के लिए निलंबित होंगे। यातायात पुलिस की इस कारवाही से वाहन चालक सुधर रहे है।