विज्ञापन

JAMMU AND KASHMIR: पुलवामा में जैश-ए-मोहम्मद के मॉड्यूल का भंडाफोड़, 3 मददगार गिरफ्तार

JAMMU AND KASHMIR: पुलवामा में जैश-ए-मोहम्मद के मॉड्यूल का भंडाफोड़, 3 मददगार गिरफ्तार
विज्ञापन

पुलवामा में पुलिस ने जैश-ए-मोहम्मद के मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने यहां तीन आतंकी मददगारों को हथियारों के साथ गिरफ्तार किया है। आईजी कश्मीर विजय कुमार ने आतंक के मोर्चे पर इस कामयाबी के लिए सुरक्षा बलों को बधाई दी है।

पुलवामा पुलिस और 55 राष्ट्रीय राइफल्स तथा 182-183 बटालियन सीआरपीएफ ने अभियान चलाकर मददगारों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि पकड़े गए तीनों मददगार जिले में सक्रिय आतंकियों को रहने-खाने का इंतजाम कराते थे। साथ ही उनके आने जाने के प्रबंध समेत अन्य प्रकार की सुविधाएं मुहैया कराते थे। उनके पास से एक एके 47 राइफल, तीन मैगजीन व 69 गोलियां बरामद की गईं। पुलिस ने बताया कि पकडे़ गए तीनों मददगारों की शिनाख्त जंडवाल के ओवैस अल्ताफ, गुडूरा के आकिब मंजूर व करीमाबाद के वसीम अहमद पंडित के रूप में हुई है। पकड़े गए मददगारों से पूछताछ की जा रही है। 

विज्ञापन