विज्ञापन

बॉलीवुड: कंगना रनौत के साथ नजर आए अर्जुन रामपाल, ड्रग्स केस सामने आया था नाम

बॉलीवुड: कंगना रनौत के साथ नजर आए अर्जुन रामपाल, ड्रग्स केस सामने आया था नाम
विज्ञापन

बॉलीवुड डेस्क | कंगना रनौत(Kangana Ranaut) थलाइवी के बाद अब अपने नए प्रोजेक्ट धाकड़(Dhaakad) में जुटी हुई हैं। जल्द ही इसकी शूटिंग शुरु होने जा रही है। लेकिन शूटिंग से पहले अब अभिनेत्री ने फिल्म के डायरेक्टर  Razy Ghai के साथ तस्वीरें शेयर करते हुए उनकी तारीफों के पुल बांध दिए हैं। लेकिन ये तस्वीर किसी खास वजह से खूब सुर्खियां बंटोर रही हैं। और वो वजह है इन तस्वीरों में अर्जुन रामपाल(Arjun Rampal) का होना। 

अर्जुन रामपाल के साथ कंगना रनौत

कंगना रनौत(Kanagan Ranaut) ने धाकड़ की टीम के साथ तस्वीरें अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर की हैं। इन तस्वीरों में फिल्म के डायरेक्टर Razy Ghai मौजूद हैं, और ट्वीट के कैप्शन में कंगना ने डायरेक्टर की जमकर तारीफ भी की है। उन्होंने कहा है कि डायरेक्टर राज़ी घई इंडिया के टॉप ऐड फिल्म मेकर हैं और धाकड़ उनकी पहली फिल्म होगी जिसे वो निर्देशित कर रहे हैं। उनके साथ काम करना सौभाग्य है क्योंकि वो अद्भुत हैं

>

खास बात ये है कि इन तस्वीरों में अर्जुन रामपाल भी नज़र आ रहे हैं। जैसे ही कंगना ने ये ट्वीट किया तो इस पर यूजर्स के कमेंट और रिएक्शन भी काफी दिलचस्प है। हाल ही में ड्रग्स केस में अर्जुन रामपाल का नाम सामने के बाद वो ख़बरों में बने हुए हैं। उन्हें एनसीबी ने पूछताछ के लिए भी बुलाया था। वहीं ड्रग्स माफिया को लेकर कंगना काफी कुछ बोलती रही हैं। और आवाज़ उठाती रही हैं ऐसे में फिल्म में अर्जुन रामपाल का जुड़ना और कंगना का खुलकर उनके साथ तस्वीरें खिंचवाकर पोस्ट करना अब अभिनेत्री के फैंस को अखर रहा है।

अलग अंदाज़ में कंगना आएंगी नज़र

इस फिल्म में कंगना रनौत बिल्कुल अलग अंदाज़ में नज़र आएंगी। इससे पहले वो ऐसे रोल में कभी नहीं देखी गई हैं। जो जानकारी अब तक मिली है उसके मुताबिक कंगना एक महिला स्पाई के रोल में होंगी जो जमकर एक्शन करती है। इस फिल्म में पहली बार कंगना प्रौस्थैटिक मेकअप का इस्तेमाल भी करेंगी। इसकी जानकारी बीते हफ्ते ही कंगना ने एक पोस्ट शेयर कर दी थी। मनाली में अपने घर से उन्होंने कुछ तस्वीरें शेयर की थी जिसमें इस मेकअप के लिए उनके चेहरे का नाप लिया जा रहा था। फिल्म में अर्जुन रामपाल भी होंगे।  

विज्ञापन