बॉलीवुड | कटरीना कैफ और विकी कौशल दिसंबर 2021 में शादी के बंधन में बंधे। उसके बाद ये से कपल बी-टाउन का सबसे चर्चित सेलिब्रिटी कपल बन गया है। दोनों की शादी में जबरदस्त बज बना। हालांकि उन्होंने इसे बेहद निजी रखा। शादी के बाद वो अवॉर्ड फंक्शन और दूसरे इवेंट्स में साथ देखें गए। उनकी साथ की तस्वीरें जब भी साथ आई हैं वायरल हो जाती हैं। अब उनकी लेटेस्ट तस्वीरें फैन्स के एक्साइटमेंट को जरूर बढ़ा देंगी। कटरीना और विकी ने पहली बार स्क्रीन शेयर किया है लेकिन ये किसी फिल्म के लिए नहीं है।
वायरल हुईं तस्वीरें
विकी और कटरीना ने एक कंपनी के लिए फोटोशूट कराया है। वो ट्रैवल सर्विस देने वाली एक कंपनी के लिए ब्रांड अंबेसडर बने हैं। इस विज्ञापन के लिए विकी और कटरीना ने पहली बार साथ में शूट किया है। ट्विटर पर उनकी कई तस्वीरें वायरल हैं जिसमें वो अलग-अलग अंदाज में पोज देते नजर आ रहे हैं।
I'm so excited for the ad🤩
— Merve (@itsewrem) September 13, 2022
My babies🫶🏻🫶🏻🫶🏻#KatrinaKaif #VickyKaushal #VicKat pic.twitter.com/kVHCxtPLxB
ट्रैवल करना पसंद करते हैं विकी और कटरीना
विज्ञापन के फोटोशूट में उन्होंने आरामदायक हॉलीडे आउटफिट पहना हुआ है। विकी और कटरीना ने अपने बयान में कहा, वो इस विज्ञापन में साथ काम करने को लेकर काफी उत्साहित हैं। उन्हें खुद भी यात्राएं करना पसंद है।
करण जौहर के शो में पहुंचे थे दोनों
विकी और कटरीना ने करण जौहर के शो ‘कॉफी विद करण‘ में हिस्सा लिया था लेकिन दोनों अलग-अलग एपिसोड में पहुंचे थे। विकी और सिद्धार्थ मल्होत्रा शो का हिस्सा बने जबकि कटरीना के साथ सिद्धांत चतुर्वेदी और ईशान खट्टर फिल्म ‘फोन भूत‘ का प्रमोशन करने पहुंचे। कटरीना की आने वाली फिल्म ‘फोन भूत‘ के अलावा ‘टाइगर 3‘,‘मैरी क्रिसमस‘ और ‘जी ले जरा‘ है। विकी के पास इन दिनों मेघना गुलजार की ‘सैम बहादुर‘ है। इसके साथ ही ‘गोविंदा नाम मेरा‘ और ‘द ग्रेट इंडियन फैमिली‘ है।