बॉलीवुड और साउथ की फिल्मों में अपनी दमदार अदाकारी का लोहा मनवा रहे संजय दत्त इन दिनों कई बड़े प्रोजेक्ट्स का हिस्सा बने हुए हैं और साल 2026 में उनकी अब तक 3 फिल्में रिलीज हो चुकी हैं। इसी कड़ी में उनकी कन्नड़ फिल्म केडी द डेविल की ओटीटी रिलीज डेट अब सामने आ गई है। सिनेमाघरों में इस फिल्म का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा था और इसे दर्शकों के लिए काफी संघर्ष करना पड़ा। बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित होने के बाद अब इस फिल्म को ओटीटी पर रिलीज किया जा रहा है। फिल्म की स्ट्रीमिंग 5 जून 2026 से शुरू होने जा रही है और दर्शक इसे ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 पर देख सकेंगे।
बॉक्स ऑफिस पर फिल्म का प्रदर्शन और बजट
अगर हम केडी द डेविल के बॉक्स ऑफिस आंकड़ों पर नजर डालें तो यह फिल्म अपनी लागत निकालने में भी नाकाम रही है। रिपोर्ट्स के अनुसार इस फिल्म का अनुमानित बजट 100 करोड़ रुपये माना जा रहा है। इसके मुकाबले फिल्म का नेट कलेक्शन केवल 19 करोड़ 53 लाख रुपये ही रहा। वहीं फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन 23 करोड़ 30 लाख रुपये तक पहुंच सका। विदेशी बाजार यानी ओवरसीज कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने वहां से केवल 75 लाख रुपये की कमाई की। कुल मिलाकर फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 24 करोड़ 5 लाख रुपये रहा है। इन आंकड़ों को देखते हुए फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर एक बड़ी डिजास्टर माना गया है।
फिल्म की स्टारकास्ट और नोरा फतेही का विवाद
इस कन्नड़ फिल्म में ध्रुव सारजा मुख्य भूमिका में नजर आए हैं जबकि संजय दत्त ने फिल्म के मुख्य विलेन का किरदार निभाया है और फिल्म में नोरा फतेही का एक स्पेशल डांस नंबर भी शामिल किया गया था लेकिन इसे लेकर काफी विवाद हुआ। गाने के बोल यानी लिरिक्स पर मचे बवाल के बाद मेकर्स को उस गाने को फिल्म से हटाना पड़ा था। फिल्म में संजय दत्त का लुक और उनकी एक्टिंग की चर्चा तो हुई लेकिन फिल्म की कहानी दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने में सफल नहीं हो सकी। अब देखना होगा कि ओटीटी पर इस फिल्म को कैसा रिस्पॉन्स मिलता है।
संजय दत्त की अन्य फिल्में और 2026 का सफर
संजय दत्त के लिए साल 2026 काफी मिला-जुला रहा है। एक तरफ जहां केडी द डेविल फ्लॉप रही वहीं दूसरी तरफ वह भारत के इतिहास की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक धुरंधर 2 का हिस्सा रहे। धुरंधर 2 ने बॉक्स ऑफिस पर 1800 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर ली है और यह फिल्म अभी भी सिनेमाघरों में मजबूती से टिकी हुई है। इसी साल उनकी एक और फिल्म आखिरी सवाल भी रिलीज हुई थी जिसे आरएसएस के 100 साल पूरे होने पर एक ट्रिब्यूट के तौर पर बनाया गया था। हालांकि यह फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर कोई खास कमाल नहीं दिखा पाई। संजय दत्त आने वाले समय में कई और बड़े प्रोजेक्ट्स में नजर आने वाले हैं।