विज्ञापन

देश: लंबे समय से बीमार पूर्व केंद्रीय मंत्री जसवंत सिंह का निधन- PM मोदी ने जताया दुख

देश: लंबे समय से बीमार पूर्व केंद्रीय मंत्री जसवंत सिंह का निधन- PM मोदी ने जताया दुख
विज्ञापन

Delhi: लंबे समय से बीमार चल रहे पूर्व केंद्रीय मंत्री जसवंत सिंह का निधन हो गया है। वह 82 साल के थे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने उनके निधन पर ट्वीट कर दुख जताया है। जसवंत सिंह पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार में केंद्रीय मंत्री रह चुके हैं।

पीएम मोदी ने ट्वीट करके कहा कि जसवंत सिंह जी ने पूरी लगन के साथ हमारे देश की सेवा की।पहले एक सैनिक के रूप में और बाद में राजनीति के साथ अपने लंबे जुड़ाव के दौरान।

पीएम ने कहा कि अटल जी की सरकार के दौरान उन्होंने महत्वपूर्ण विभागों को संभाला और वित्त, रक्षा और विदेश मामलों की दुनिया में एक मजबूत छाप छोड़ी। उनके निधन से दुखी हूं।

विज्ञापन