भोपाल: अवसान, सुषमा स्वराज का मध्यप्रदेश से था गहरा नाता, विदिशा सीट से दो बार संसद पहुंचीं थी
भोपाल - अवसान, सुषमा स्वराज का मध्यप्रदेश से था गहरा नाता, विदिशा सीट से दो बार संसद पहुंचीं थी
भोपाल. पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज नहीं रहीं। मंगलवार को दिल्ली में दिल का दौरा पड़ने से उनका निधन हो गया। सुषमा स्वराज का मध्यप्रदेश से गहरा नाता रहा है। वे 2009 और 2014 में विदिशा लोकसभा सीट से ही चुनाव जीतकर लोकसभा पहुंचीं थी।सुषमा स्वराज के निधन पर पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सहित कई नेताओं ने शोक व्यक्त किया है। पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने उन्हें अपनी बहन बताते हुए कहा कि वे उनके निधन के समाचार से स्तब्ध हैं। सुषमा स्वराज का मध्य प्रदेश की जनता से गहरा रिश्ता था। उन्होंने उनके आग्रह करने पर ही विदिशा से चुनाव लड़ा था। यह हमारे ने लिए बहुत बड़ी क्षति है।भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने कहा- नारी सशक्तिकरण का श्रेष्ठ अध्याय रहींसुषमा दीदी भारतीय राजनीति में नारी सशक्तिकरण का एक श्रेष्ठ अध्याय रही, उनकी ऊर्जावान कार्यशैली व कार्य के प्रति अद्भुत समर्पण देखकर सब मंत्रमुग्ध हो जाते थे। भाजपा के सर्वश्रेष्ठ वक्ताओं में से एक रहू सुषमा जी का जाना @BJP4India व देश के लिए एक अपूरणीय क्षति है।