महाराष्ट्र: महिला कॉन्स्टेबल ने चोरी के सामान बेचकर महाराष्ट्र में 6 साल में कमाए ₹26 लाख, हुई अरेस्ट

महाराष्ट्र - महिला कॉन्स्टेबल ने चोरी के सामान बेचकर महाराष्ट्र में 6 साल में कमाए ₹26 लाख, हुई अरेस्ट
| Updated on: 05-Sep-2021 02:11 PM IST
पालघर: पुलिस का काम है चोरी को रोकना, लेकिन जब पुलिस ही चोरी करने लगे तो क्या कहेंगे। ऐसा ही एक चौंकाने वाला केस आया है महाराष्ट्र के पालघर जिले के वसई थाने में। यहां पर एक महिला पुलिस कांस्टेबल को चोरी के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। यह महिला थाने में रिकवर होकर आई चीजों की हेराफेरी करती थी। एक पुलिस अधिकारी ने इस बारे में जानकार दी। 

26 लाख रुपए की कमाई कर डाली

इस महिला कांस्टेबल का नाम मंगल गायकवाड़ है। वह वसई थाने में चोरी के केस में रिकवर हुई चीजों देखरेख करती थी। उसने इसका फायदा उठाया और इन चीजों का स्क्रैप डीलर से सौदा करने लगी। इस सौदे की बदौलत उसने 26 लाख रुपए की कमाई की। सीनियर इंस्पेक्टर कल्याण कार्पे ने यह जानकारी दी। 

छह साल तक बेचती रही सामान  

जानकारी के मुताबिक आरोपी कांस्टेबल ने छह साल तक इस कारनामे को अंजाम दिया। इस दौरान वह रिकवर करके लाई गई चीजों को हटा देती थी। इसके बाद उन्हें बेच देती थी। वरिष्ठ पुलिस अफसर ने बताया कि इस मामले की जानकारी ऑडिट के दौरान सामने आई। इसके बाद गायकवाड़ को सस्पेंड कर दिया गया है। उसे गिरफ्तार कर लिया गया है और जांच हो रही है।

Disclaimer

अपनी वेबसाइट पर हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर अनुभव प्रदान कर सकें, वेबसाइट के ट्रैफिक का विश्लेषण कर सकें, कॉन्टेंट व्यक्तिगत तरीके से पेश कर सकें और हमारे पार्टनर्स, जैसे की Google, और सोशल मीडिया साइट्स, जैसे की Facebook, के साथ लक्षित विज्ञापन पेश करने के लिए उपयोग कर सकें। साथ ही, अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।