महाराष्ट्र / महिला कॉन्स्टेबल ने चोरी के सामान बेचकर महाराष्ट्र में 6 साल में कमाए ₹26 लाख, हुई अरेस्ट

Zoom News : Sep 05, 2021, 02:11 PM
पालघर: पुलिस का काम है चोरी को रोकना, लेकिन जब पुलिस ही चोरी करने लगे तो क्या कहेंगे। ऐसा ही एक चौंकाने वाला केस आया है महाराष्ट्र के पालघर जिले के वसई थाने में। यहां पर एक महिला पुलिस कांस्टेबल को चोरी के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। यह महिला थाने में रिकवर होकर आई चीजों की हेराफेरी करती थी। एक पुलिस अधिकारी ने इस बारे में जानकार दी। 

26 लाख रुपए की कमाई कर डाली

इस महिला कांस्टेबल का नाम मंगल गायकवाड़ है। वह वसई थाने में चोरी के केस में रिकवर हुई चीजों देखरेख करती थी। उसने इसका फायदा उठाया और इन चीजों का स्क्रैप डीलर से सौदा करने लगी। इस सौदे की बदौलत उसने 26 लाख रुपए की कमाई की। सीनियर इंस्पेक्टर कल्याण कार्पे ने यह जानकारी दी। 

छह साल तक बेचती रही सामान  

जानकारी के मुताबिक आरोपी कांस्टेबल ने छह साल तक इस कारनामे को अंजाम दिया। इस दौरान वह रिकवर करके लाई गई चीजों को हटा देती थी। इसके बाद उन्हें बेच देती थी। वरिष्ठ पुलिस अफसर ने बताया कि इस मामले की जानकारी ऑडिट के दौरान सामने आई। इसके बाद गायकवाड़ को सस्पेंड कर दिया गया है। उसे गिरफ्तार कर लिया गया है और जांच हो रही है।

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER