मुंबई: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव: कांग्रेस ने उम्मीदवारों की तीसरी सूची जारी की, इसमें 20 के नाम

मुंबई - महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव: कांग्रेस ने उम्मीदवारों की तीसरी सूची जारी की, इसमें 20 के नाम
| Updated on: 03-Oct-2019 07:11 AM IST
Maharashtra Assembly Elections | कांग्रेस ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की तीसरी सूची बुधवार रात जारी की। कांग्रेस की इस सूची में 20 उम्मीदवारों के नाम हैं। कांग्रेस इससे पहले 103 उम्मीदवारों की सूची घोषित कर चुका है। पहली सूची में 51 और दूसरी में 52 नाम थे।

बता दें कि, कांग्रेस ने अपनी पहली और दूसरी सूची में दो पूर्व मुख्मंत्रियों को टिकट दिया था। कांग्रेस ने पहली सूची में पूर्व मुख्यमंत्री अशोक च्वहाण को भोकर से, जबकि दूसरी सूची में पूर्व मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण को कराड दक्षिण से टिकट दिया था। कांग्रेस और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी चुनाव पूर्व गठबंधन के तहत एक साथ चुनाव लड़ रहे हैं।

महाराष्ट्र में 21 अक्टूबर को मतदान होगा और मतगणना 24 अक्टूबर को होगी। नामांकन भरने की आखिरी तारीख चार अक्टूबर है और नामांकन वापस लेने की तारीख सात अक्टूबर है। महाराष्ट्र विधानसभा का कार्यकाल नौ नवंबर को खत्म हो रहा है।


Disclaimer

अपनी वेबसाइट पर हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर अनुभव प्रदान कर सकें, वेबसाइट के ट्रैफिक का विश्लेषण कर सकें, कॉन्टेंट व्यक्तिगत तरीके से पेश कर सकें और हमारे पार्टनर्स, जैसे की Google, और सोशल मीडिया साइट्स, जैसे की Facebook, के साथ लक्षित विज्ञापन पेश करने के लिए उपयोग कर सकें। साथ ही, अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।