महाराष्ट्र: मुंबई में आंधी और भारी बारिश से बढ़ी आफत, कई इलाकों में रेड अलर्ट

महाराष्ट्र - मुंबई में आंधी और भारी बारिश से बढ़ी आफत, कई इलाकों में रेड अलर्ट
| Updated on: 05-Aug-2020 09:43 PM IST
मुंबई में लगातार भारी बारिश और आंधी से स्थिति चिंताजनक हो गई है। कई जगहों पर जलजमाव के कारण ट्रैफिक जाम है। दक्षिण मुंबई में भी कई जगहों पर जलभराव हो गया है। मुंबई, ठाणे और पालघर में रेड अलर्ट घोषित किया गया है।

बताया जा रहा है कि मुंबई के कोलोबा में हवा की रफ्तार 106 किमी प्रति घंटा दर्ज की गई है। मुंबई में भारी बारिश ने निसर्ग चक्रवात जैसी स्थित पैदा कर दी है। इसके मद्देनजर कई इलाकों में एनडीआरएफ की टीमें तैनात कर दी गई हैं।

1. कोल्हापुर ( 4 टीमें)

2. सांगली (2 टीमें)

3. सतारा (1 टीम)

4. ठाणे (1 टीम)

5. पालघर (1 टीम)

6. मुंबई (5 टीमें)

7. नागपुर (1 टीम)

6 जगहों पर दीवार और मकान गिरने का मामला सामने आया है, जबकि 141 स्थानों पर पेड़ गिरने की शिकायतें आई हैं। हालांकि कोई जनहानि नहीं हुई है। CSMT से कुर्ला (सेंट्रल रेलवे) और CSMT से वाशी के बीच हार्बर लाइन बंद कर दी गई है।

मौमस विभाग ने मुंबई में गुरुवार को भी भारी बारिश की आशंका जताई गई है। महाराष्ट्र के सीएम उद्धव ठाकरे ने मुंबई और आसपास के क्षेत्रों में भारी बारिश के बाद स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को सतर्क और तैयार रहने का निर्देश दिया है। साथ ही सीएम ने लोगों से घरों से बाहर ना निकलने की अपील की है।

Disclaimer

अपनी वेबसाइट पर हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर अनुभव प्रदान कर सकें, वेबसाइट के ट्रैफिक का विश्लेषण कर सकें, कॉन्टेंट व्यक्तिगत तरीके से पेश कर सकें और हमारे पार्टनर्स, जैसे की Google, और सोशल मीडिया साइट्स, जैसे की Facebook, के साथ लक्षित विज्ञापन पेश करने के लिए उपयोग कर सकें। साथ ही, अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।