Special | सोशल मीडिया पर अक्सर कुछ ऐसी क्लिप्स वायरल होती हैं, जिन्हें देखकर दिल खुश हो जाता है। एक बुजुर्ग दंपति की एक ऐसी ही वीडियो क्लिप वायरल हो रही है। इसमें नजर आ रहा है कि एक बुजुर्ग व्यक्ति शोरूम से मोपेड खरीदता है। इसके बाद उसे मोपेड को पहनाने के लिए फूलों की माला दी जाती है। खुशी में बुजुर्ग यह माला मोपेड को पहनाने के बजाए, अपनी पत्नी को पहनाने लगता है। इसके बाद जब गलती का एहसास होता है तो वह फिर मोपेड को माला पहनाता है। इस दौरान पत्नी के चेहरे पर जो भाव आते हैं, उसे देख सोशल मीडिया पर लोग वाह-वाह कर रहे हैं।
शो-रूम के अंदर का वीडियो
यह वीडियो एक शो-रूम के अंदर का है। यहां पर बुजुर्ग कपल मोपेड खरीदने पहुंचा हुआ है। मोपेड खरीदने के बाद एक व्यक्ति बुजुर्ग शख्स को फूलों का हार देता है। फूलों का हार लेकर वह बुजुर्ग अपनी पत्नी की तरफ जाता है और उसके गले में पहनाने लगता है। यह देखकर हार देने वाला व्यक्ति उससे कहता है, अरे हार मोपेड को पहनाओ पत्नी को नहीं। इसके बाद वह मोपेड को हार पहना देता है।
Cutest video on internet pic.twitter.com/kJ6AW9xL6V
— Chikoo (@tweeterrant) October 12, 2022
बहुत ही प्यारा और शुद्ध
उधर हार पहनने के लिए तैयार पत्नी इस बात से शरमा जाती है। इस दौरान उसके चेहरे पर जितनी मासूमियत के भाव आते हैं, उसे देखकर सोशल मीडिया पर खूब तारीफ हो रही है। 12 अक्टूबर को टि्वटर पर पोस्ट किए गए इस वीडियो को अब तक करीब 5 लाख लोग देख चुके हैं। वीडियो के कैप्शन में लिखा है, ‘इंटरनेट पर सबसे क्यूट वीडियो’। एक ट्विटर यूजर ने लिखा कि आज लोगों के बीच से सादगी खत्म हो चुकी है, इस वीडियो में खूब नजर आती है। एक अन्य लिखा है कि यह बहुत ही प्यारा और शुद्ध है। आज के समय में यह सब कहां देखने को मिलेगा?