विज्ञापन

: मारुति ब्रेजा फेसलिफ्ट में मिलेगा अंडरबॉडी डबल CNG टैंक, टाटा नेक्सॉन को मिलेगी टक्कर

- मारुति ब्रेजा फेसलिफ्ट में मिलेगा अंडरबॉडी डबल CNG टैंक, टाटा नेक्सॉन को मिलेगी टक्कर
विज्ञापन

देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी अपने पोर्टफोलियो को अपडेट करने में जुटी है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी नई बलेनो और ब्रेजा फेसलिफ्ट पर काम कर रही है। हाल ही में नई ब्रेजा को टेस्टिंग के दौरान देखा गया है। रिपोर्ट्स के अनुसार इसमें अंडरबॉडी CNG टैंक सिस्टम दिया जा सकता है, जैसा कंपनी ने फ्रॉन्क्स S-CNG और ग्रैंड विटारा CNG जैसे मॉडलों में इस्तेमाल किया है। इस टेक्नोलॉजी का सबसे बड़ा फायदा यह है कि CNG मॉडल में बूट स्पेस काफी हद तक बचा रहता है। मौजूदा CNG कारों में सिलेंडर बूट में होने की वजह से सामान रखने की जगह कम हो जाती है।

इन गाड़ियों से होगी कड़ी टक्कर

मारुति सुजुकी ब्रेजा का भारतीय बाजार में मुकाबला टाटा नेक्सॉन, हुंडई वेन्यू और महिंद्रा XUV 3XO जैसी कॉम्पैक्ट SUVs से होता है। टाटा नेक्सॉन CNG में पहले से ही ट्विन-सिलेंडर टेक्नोलॉजी दी जा रही है। ऐसे में अगर ब्रेजा में भी यह फीचर आता है, तो मुकाबला और कड़ा हो सकता है। मारुति ब्रेजा भारतीय बाजार की सबसे पॉपुलर कॉम्पैक्ट SUVs में से एक है। यह लंबे समय से टॉप सेलिंग कारों की सूची में शामिल रही है। SUV को इसके बॉक्सी डिजाइन, बेहतर माइलेज और भरोसेमंद इंजन के लिए पसंद किया जाता है।

इंजन और पावर स्पेसिफिकेशन

5-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन दिया जा सकता है। यह इंजन करीब 103 PS की पावर और 137 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। CNG वेरिएंट में पावर आउटपुट थोड़ा कम हो सकता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी इसमें नया माइल्ड-हाइब्रिड सिस्टम और 6-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का विकल्प भी दे सकती है।

डिजाइन और बाहरी बदलाव

डिजाइन और एक्स्टीरियर की बात करें तो नई ब्रेजा में हल्के कॉस्मेटिक बदलाव देखने को मिल सकते हैं। SUV का ओवरऑल डिजाइन पहले जैसा ही रखा जा सकता है, लेकिन नए बंपर, अपडेटेड ग्रिल और नए डिजाइन के अलॉय व्हील्स दिए जा सकते हैं। इसके अलावा हेडलैंप और टेललैंप में भी मामूली बदलाव देखने को मिल सकते हैं।

मारुति सुजुकी द्वारा ब्रेजा में किए जा रहे ये बदलाव इसे बाजार में और अधिक प्रतिस्पर्धी बनाएंगे, विशेष रूप से उन ग्राहकों के लिए जो बेहतर बूट स्पेस के साथ CNG का विकल्प तलाश रहे हैं।

विज्ञापन