विज्ञापन

MI vs DC Live Score, IPL 2022: मुंबई इंडियंस ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी का फैसला

MI vs DC Live Score, IPL 2022: मुंबई इंडियंस ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी का फैसला
विज्ञापन

IPL 2022 का 69वां मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेला जा रहा है। MI के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। पांच बार की विजेता मुंबई इस सीजन 13 में से केवल तीन मैच जीत सकी है। उसका नेट रन रेट -0.577 है। दिल्ली कैपिटल्स ने 13 में 7 मुकाबले जीते हैं और उसका नेट रन रेट +0.255 है।


दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन​​​​​​

मुंबई- रोहित शर्मा, ईशान किशन, डेनियल सैम्स, तिलक वर्मा, डेवाल्ड ब्रेविस, टिम डेविड, रमनदीप सिंह, ऋतिक शौकीन, जसप्रीत बुमराह, रिले मेरेडिथ, मयंक मार्कंडे


दिल्ली- पृथ्वी शॉ, डेविड वार्नर, मिचेल मार्श, ऋषभ पंत, सरफराज खान, रोवमैन पॉवेल, अक्षर पटेल, शार्दूल ठाकुर, कुलदीप यादव, एनरिक नोर्त्या, खलील अहमद


दिल्ली के प्लेऑफ में पहुंचने के लिहाज से यह मुकाबला काफी महत्वपूर्ण होगा। उम्मीद जताई जा रही है कि लगातार दूसरे सीजन बेंच पर बिठाने के बाद MI अर्जुन तेंदुलकर को प्लेइंग 11 में मौका दे सकती है।

विज्ञापन