विज्ञापन

बॉलीवुड: शाहिद कपूर की पर्सनल फोटो हुई वायरल, KISS करती नजर आई मीरा राजपूत- देखें PHOTO

बॉलीवुड: शाहिद कपूर की पर्सनल फोटो हुई वायरल, KISS करती नजर आई मीरा राजपूत- देखें PHOTO
विज्ञापन

बॉलीवुड के मोस्ट रोमांटिक कपल्स में शुमार शाहिद कपूर और मीरा राजपूत को देखकर सभी खुश हो जाया करते हैं। ये दोनों कपल अक्सर एक दूजे पर प्यार लुटाते हुए कई फोटो और वीडियो शेयर करते रहते हैं। इसी बीच शाहिद कपूर ने अपने इंस्टाग्राम पर अपनी वाइफ के साथ एक सेल्फी पोस्ट किया है। इस सेल्फी में मीरा उनके गाल पर किस करते हुए दिख दे रही हैं। दोनों की ये फोटो सोशल मीडिया पर खूब देखी जा रही है। 

शाहिद इस फोटो को शेयर करते हुए लिखते हैं 'फीलिंग इन लव'। बता दें कि बीते 25 फरवरी को शाहिद के जन्मदिन के मौके पर अपने पति को विश करते हुए मीरा ने ठीक ऐसी एक तस्वीर शेयर की थी। उस तस्वीर में भी मीरा शाहिद के गाल पर किस करती हुई नजर आई थीं। इस तस्वीर के साथ मीरा ने लिखा, 'मैं अपने आपको तब ज्यादा पसंद करती हूं जब मैं तुम्हारे साथ होती हूं। मेरे प्यार, तुम्हें 40वीं सालगिरह मुबारक हो।'

आपको बता दें कि शाहिद कपूर और मीरा राजपूत ने साल 2015 में दिल्ली में की थी शादी। शादी के एक साल बाद 2016 में शाहिद और मीरा की बेटी मीशा का जन्म हुआ। बेटी का नाम शाहिद और मीरा ने अपने नाम के पहले अक्षर से रखा है। मीशा के बाद शाहिद और मीरा 2018 में एक बेटे के माता-पिता बने। कपल ने बेटे का नाम जैन कपूर रखा है। 

बता दें कि शाहिद की वाइफ मीरा बॉलीवुड से काफी दूर हैं हालांकि वह अपने स्टाइल और ग्लैमरस की वजह से हमेशा खबरों में छाई रहती हैं। अब शाहिद के प्रोफेशनल लाइफ की बात करें तो आपको बता दें कि शाहिद कपूर पिछली बार अपनी सुपरहिट फिल्म 'कबीर सिंह' में नजर आए थे। इसके बाद शाहिद ने फिल्म 'जर्सी' साइन की है जिसकी अभी शूटिंग चल रही है। यह फिल्म इसी नाम से तेलुगू में रिलीज हुई फिल्म का हिंदी रीमेक है। अभी तक 'जर्सी' की रिलीज डेट की घोषणा नहीं हुई है।

विज्ञापन