विज्ञापन

Seema Haider News: मुंबई पुलिस को मिली धमकी- अगर 'सीमा वापस नहीं आई तो 26/11 जैसा...'

Seema Haider News: मुंबई पुलिस को मिली धमकी- अगर 'सीमा वापस नहीं आई तो 26/11 जैसा...'
विज्ञापन

Seema Haider News: उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में रह रहीं पाकिस्तान की महिला सीमा हैदर को लेकर मुंबई पुलिस को धमकी भरी कॉल आई है. कॉलर ने उर्दू भाषा में कहा है कि अगर सीमा हैदर वापस पाकिस्तान नहीं आई तो भारत का नाश होगा. कॉलर ने मुंबई के ट्रैफिक कंट्रोल रूम में कॉल करके धमकी दी कि 26/11 जैसे आतंकी हमले के लिए तैयार रहना. ये कॉल 12 जुलाई को मुंबई पुलिस के कंट्रोल रूम को आई, जिसके बाद मामले की जांच की जा रही है.

बता दें कि सीमा सचिन मीणा नाम के शख्स से प्यार करने के बाद ग्रेटर नोएडा में रह रही हैं. दोनों को मोबाइल पर ऑनलाइन गेम के दौरान प्यार हुआ. सचिन से दिल मिलने के बाद सीमा अवैध रूप से भारत में प्रवेश कीं. वो और सचिन पुलिस की गिरफ्त में भी रहीं, बाद में दोनों को जमानत मिल गई.

सीमा हैदर दावा करती हैं कि सचिन के लिए उन्होंने हिंदू धर्म अपना लिया है. सीमा तुलसी जी की पूजा करती हैं. उनके गले में राधे-राधे का पट्टा भी पहनती हैं. सीमा ने सचिन के लिए शाकाहारी हो गई हैं. उन्होंने अपना पसंदीदा खाना चिकन बिरयानी तक को छोड़ दिया है. सीमा वापस नहीं जाना चाहतीं. वह कहती हैं अगर वह पाकिस्तान गईं तो उन्हें मार दिया जाएगा.

सीमा हैदर अपने पहले पति गुलाम हैदर को तलाक देना चाहती हैं. सीमा ने एक इंटरव्यू में कहा कि मैं गुलाम के नहीं रह सकती है. उससे ज्यादा प्यार मुझे यहां मिल रहा है. सचिन के परिवार भी मेरा समर्थन कर रहे हैं. मेरे चारों बच्चों का भी अच्छे से ख्याल रखा जा रहा है.

विज्ञापन