विशेष: चंद्रमा पर होगा 174 करोड़ रुपये का टॉयलेट, NASA के खर्चे जान रह जाएंगे हैरान
विशेष - चंद्रमा पर होगा 174 करोड़ रुपये का टॉयलेट, NASA के खर्चे जान रह जाएंगे हैरान
विशेष: यदि आप सोच रहे हैं कि अंतरिक्ष (Space) में एक पैसा भी कैसे खर्च किया जा सकता है? तो नासा द्वारा अंतरिक्ष पर किए जाने वाले खर्चों को जान आप हैरान रह जाएंगे। नासा (NASA) द्वारा अंतरिक्ष में सिर्फ टॉयलेट बनवाने के लिए ही 14 मिलिनय पाउंड यानी 1,86,48,000 डॉलर खर्च किए जा रहे हैं।नए डिजायन के टॉयलेट को चंद्रमा पर भेजे जाने से पहले इसका अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (International Space Station) पर परीक्षण किया जा रहा है।नया डिजाइन टाइटेनियम है और जाहिर तौर पर महिलाओं के लिए यह पहले के टॉयलेट से काफी बेहतर होगा।नासा (NASA) द्वारा बनवाए जा रहे एक अंतरिक्ष शौचालय की लागत 19 मिलियन डॉलर है। इस साल एक नया टॉयलेट डिजाइन किया गया है जिसकी कीमत 23 मिलियन डॉलर यानी करीब 174 करोड़ रुपये है। इस टॉयलेट को चंद्रमा पर भेजा जाएगा।आपके दिमाग में सवाल आएगा कि यह इतना महंगा क्यों है? अंतरिक्ष टॉयलेट कोई आम टॉयलेट की तरह नहीं होता है यह सुपर-स्पेशल वैक्यूम क्लीनर (super-special vacuum cleaners) की तरह होता है।इन टॉयलेट में बेहद महंगी तकनीक का प्रयोग होता है। जिसके तहत विशेष तरीके के पाइप और वैक्यूम ट्यूब का प्रयोग होता है। इसमें प्रयोग होने वाले पानी को रिसायकल किया जाता है जबकि वेस्ट को स्टोर किया जाता है।