विज्ञापन

छत्तीसगढ़: नक्सलियों ने किया आईटीबीपी जवानों पर हमला, आईईडी ब्लास्ट में एक जवान शहीद, एक घायल

छत्तीसगढ़: नक्सलियों ने किया आईटीबीपी जवानों पर हमला, आईईडी ब्लास्ट में एक जवान शहीद, एक घायल
विज्ञापन

छत्तीसगढ़ के नारायणपुर में एक बार फिर से नक्सलियों की कायराना हरकत सामने आई है। यहां नक्सलियों ने घात लगाकर आईटीबीपी जवानों पर हमला कर दिया। इस हमले में एक जवान की मौत हो गई तो एक घायल हो गया। घायल जवान को एयरलिफ्ट करके उपचार के लिए रायपुर भेजा गया है। नारायणपुर के एसपी सदानंद कुमार ने बताया कि नक्सलियों ने जवानों के रास्ते पर आईईडी लगाया था। इसी ब्लास्ट में एक जवान की मौत हो गई।  

जानकारी के मुताबिक, सोमवार को आईटीबीपी जवानों की टुकड़ी गश्त के लिए निकली थी। सोनपुर थाना क्षेत्र में नक्सलियों ने आईईडी लगा रखा था। जवानों की टुकड़ी इसकी चपेट में आ गई, जिससे एक जवान की मौत हो गई। एसपी सदानंद कुमार ने बताया कि एएसआई राजेंद्र कुमार हमले में शहीद हो गए। वहीं कांस्टेबल महेश कुमार घायल हैं। 

विज्ञापन