विज्ञापन

बॉलीवुड: आलिया भट्ट को लेकर पूछा सवाल तो नीतू कपूर बोलीं- तू मेरी बहू के पीछे क्यों पड़ा है

बॉलीवुड: आलिया भट्ट को लेकर पूछा सवाल तो नीतू कपूर बोलीं- तू मेरी बहू के पीछे क्यों पड़ा है
विज्ञापन

बॉलीवुड | नीतू कपूर को सभी काफी पसंद करते हैं। वह जितनी बेहतरीन एक्ट्रेस हैं, उतनी ही शानदार उनकी पर्सनैलिटी है। वह सभी से खूब हंसते हुए मिलती हैं और उनको देखकर तो सबके चेहरे पर अपने आप स्माइल आ जाती है। फिलहाल नीतू शो डांस दीवाने जूनियर्स में बतौर जज नजर आ रही हैं। इस शो में वह नोरा फतेही और टेरेंस लुईस के साथ जज कर रही हैं। नीतू को सेट के बाहर हमेशा स्पॉट किया जाता है और वह फोटोग्राआफर्स से खूब बातचीत करती हैं। कई बार वह उनके सवालों के जवाब भी देती हैं और उनके वीडियोज खूब वायरल होते हैं।

अब नीतू का नया वीडियो सामने आया है जिसमें वह येलो कलर का आउटफिट पहने सेट पर जा रही होती हैं। वह इसमें काफी खूबसूरत लग रही थीं। फोटोग्राफर्स को देखते वह कहती हैं जुग-जुग जियो। बता दें कि जुग जुग जियो उनकी अपकमिंग फिल्म का नाम है जो जल्द ही रिलीज होने वाली है। इसी बीच एक फोटोग्राफर उनसे पूछता है कि मैं फिल्म में आपकी बहू है कियारा आडवाणी, उनकी फिल्म आ रही है भूल भुलैया 2। तो नीतू उसे घूरने लगती हैं। फिर नीतू कहती हैं कि तू मेरी बहू के पीछे क्यों पड़ा रहता है।

कैमरा पर्सन फिर कहता है मुझे अच्छी लगती है आपकी दोनों बहुएं फिर चाहे रियल आलिया भट्ट हो या फिर फिल्म में कियारा आडवाणी। नीतू फिर हंसते हुए वहां से चली जाती हैं।

बता दें कि हाल ही में नीतू ने अपनी शादी की फोटो शेयर की है जिसमें वह ऋषि कपूर के साथ नजर आ रही हैं। फोटो को शेयर करते हुए नीतू ने लिखा, 'मेरे लिए शादी के बाद सब बदल गया। अब नहीं जर्नी शुरू कर रही हूं आपके आर्शीवाद से ऋषि जी। आप हमेशा मेरे दिल में रहेंगे।'

बता दें कि ये फोटो उन्होंने फिल्म जुग जुग जियो के लिए की थी। फिल्म की सभी टीम ने ,अपनी-अपनी शादी की फोटो शेयर कर लिखा, शादी के बाद सब बदल जाता है। फिल्म जुग जुग जियो की बात करें तो इसमें नीतू कपूर के साथ अनिल कपूर, कियारा आडवाणी और वरुण धवन लीड रोल में हैं। ऋषि कपूर के निधन के बाद ये नीतू की पहली फिल्म है। इससे पहले नीतू काफी समय से फिल्मों से दूर थीं। वह लास्ट साल 2013 में फिल्म बेशरम में नजर आई थीं जिसमें उनके साथ रणबीर कपूर और ऋषि  कपूर भी लीड रोल में थे। 

विज्ञापन