विज्ञापन

जयपुर: 76 फीसदी वोट पड़े, आठ हजार प्रत्याशियों का भाग्य ईवीएम में बंद, 19 को परिणाम

जयपुर: 76 फीसदी वोट पड़े, आठ हजार प्रत्याशियों का भाग्य ईवीएम में बंद, 19 को परिणाम
विज्ञापन

जयपुर | प्रदेश में निकाय चुनावों के के लिए मतदान पूरा हो चुका है। औसत मतदान शाम पांच बजे तक 76 प्रतिशत रिकार्ड किया गया है। करीब आठ हजार प्रत्याशियों का भाग्य ईवीएम में बंद हो गया है। 2105 वार्डों के लिए हुए चुनाव का परिणाम 19 नवम्बर को आएगा। निकाय बनने वाले छह नगर निकायों में भी मतदान के लिए भीड़ उमड़ी।

बड़े शहरों की बजाय छोटे निकायों में मतदान को लेकर अधिक उत्साह रहा। बीकानेर नगर निगम में 67 और उदयपुर में 55 प्रतिशत ही वोट पड़े हैं। जबकि नसीराबाद प्रदेश की सबसे छोटी नगरपालिका है, लेकिन वहां करीब 92 प्रतिशत वोट पड़े हैं।  

दोपहर तीन बजे तक प्रदेश में 65 प्रतिशत से अधिक वोट पड़ चुके थे। आखिरी दो घंटों में वोटर लाने के लिए प्रत्याशी जी—तोड़ प्रयासों में जुटे रहे। दोपहर एक बजे तक प्रदेश में औसत 51 प्रतिशत मतदान रिकार्ड किया गया था। इससे पहले सुबह दस बजे तक मात्र 25 प्रतिशत ही मतदान रिकार्ड हुआ था। अलवर में 33, बांसवाड़ा में 35, चित्तौड़गढ़ में 41 व बीकानेर में 42 फीसदी ही वोट कास्ट हुए थे. इससे पूर्व भरतपुर जिले की रूपवास नगर पालिका में करीब 39 प्रतिशत सुबह दस बजे तक हुआ था। रूपवास नगर पहली बार पालिका बनी है। वहीं अलवर की थानागाजी व दौसा की महुआ पालिका में 37 प्रतिशत वोट पड़े थे। दोपहर होते—होते ​रफ्तार बढ़ी। सुबह दस बजे तक उदयपुर नगर निगम में मात्र 10 प्रतिशत ही वोट पड़ पाए थे। दोपहर एक बजे तक उदयपुर में 25 फीसदी ही वोट पड़े। ज्यों—ज्यों सूरज चढ़ा वोटरों ने घरों से बाहर निकलकर मतदान शुरू किया। प्रदेश में कुल 33 लाख 6 हजार 912 मतदाता अपने मताधिकारी का इस्तेमाल कर सकेंगे। इनमें से 17 लाख पांच हजार एक पुरुष, 16 लाख एक हजार 864 महिलाएं और 47 अन्य मतदाता शामिल हैं। इन पदों के लिए 19 नवंबर को मतगणना कराई जाएगी। वहीं, अध्यक्ष का चुनाव 26 नवंबर व उपाध्यक्ष का 27 नवंबर को कराया जाएगा।  

यहां देखें आपके वार्ड से कौन—कौन है निकाय चुनाव में प्रत्याशी

देखिए कहां कितना प्रतिशत मतदान 

ब्यावर  68.85
पुष्कर  83.93
अलवर  65.17
भिवाड़ी  79.91
बांसवाड़ा  69.29
छबड़ा  81.58
मांगरोल  87.71
बाड़मेर  76.69
बालोतरा  76.89
भरतपुर  69.98
बीकानेर  66.96
चित्तौड़गढ़  68
निम्बाहेड़ा  74.31
रावतभाटा  69.29
चुरू  73.82
राजगढ़   80.59
गंगानगर  72.63
सूरतगढ़  80.42
हनुमानगढ़  78
जैसलमेर  79.49
भीनमाल  80.28
जालोर  75.69
बिसाउ  75.99
झंझुनूं  76.89
पिलानी  76.54
फलोदी  77.69
कैथून   86.15
सांगोद  79.42
डीडवाना  75.7
मकराना  82
पाली  70.02
सुमेरपुर  73.57
नीमकाथाना  81.26
सीकर 70.14
माउंट आबू  78.66
पिण्डवाड़ा  70.15
शिवगंज  74.03
सिरोही  67
आमेट  73
नाथद्वारा  78.12
टोंक  72.85
कानोड़  77.82
उदयपुर  55
नसीराबाद  91.57
थानागाजी  85.46
परतापुर गढ़ी  70.21
रूपवास नगर  87.3
महुआ  85
खाटूश्यामजी  87.21


यहां देखें आपके वार्ड से कौन—कौन है निकाय चुनाव में प्रत्याशी

निकाय चुनाव पर एक नजर 

प्रदेश में 49 निकायों पर चुनाव

19 नवम्बर को आएगा परिणाम

2105 पार्षदों के लिए पड़ रहे वोट

694 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित

7941 उम्मीदवार हैं चुनाव मैदान में 

1976 सीटों पर कांग्रेस लड़ रही चुनाव

1896 सीटों पर बीजेपी लड़ रही है चुनाव

106 सीटों पर बहुजन समाज पार्टी

3930 निर्द​लीय हैं चुनाव मैदान में 

5 उम्मीदवार कम्यूनिस्ट पार्टी के

24 उम्मीदवार मार्कसवादी कम्युनिस्ट पार्टी के

4 सीटों पर एनसीपी

यहां देखें आपके वार्ड से कौन—कौन है निकाय चुनाव में प्रत्याशी

विज्ञापन