जयपुर | प्रदेश के 49 नगर निकायों के लिए स्थानीय चुनाव का दौर जारी है। सुबह से ही लोग मतदान के लिए उत्साहित नजर आए। प्रदेशभर की 49 निकायों में 2105 सीटों पर चुनाव हो रहे हैं। खास बात यह है कि इन निकायों में सर्वाधिक मतदान छोटे शहरों में हो रहा है। बड़े शहरों में मतदान की रफ्तार जरा धीमी है। वहीं पहली बार निकाय बनने वाले छह नगर निकायों में भी मतदान के लिए भीड़ उमड़ रही है। दोपहर तीन बजे तक प्रदेश में 65 प्रतिशत से अधिक वोट पड़ चुके थे। आखिरी दो घंटों में वोटर लाने के लिए प्रत्याशी जी—तोड़ प्रयासों में जुटे रहे। दोपहर एक बजे तक प्रदेश में औसत 51 प्रतिशत मतदान रिकार्ड किया गया था। इससे पहले सुबह दस बजे तक मात्र 25 प्रतिशत ही मतदान रिकार्ड हुआ था। प्रदेश में अब तक सर्वाधिक मतदान 84 फीसदी अजमेर जिले की नसीराबाद में रिकार्ड किया गया है। सबसे कम उदयपुर में मात्र 25 प्रतिशत मतदान रिकार्ड हो पाया है। अलवर में 33, बांसवाड़ा में 35, चित्तौड़गढ़ में 41 व बीकानेर में 42 फीसदी ही वोट कास्ट हुए थे इससे पूर्व भरतपुर जिले की रूपवास नगर पालिका में करीब 39 प्रतिशत सुबह दस बजे तक हुआ था। रूपवास नगर पहली बार पालिका बनी है। वहीं अलवर की थानागाजी व दौसा की महुआ पालिका में 37 प्रतिशत वोट पड़े थे। दोपहर होते—होते रफ्तार बढ़ी। सुबह दस बजे तक उदयपुर नगर निगम में मात्र 10 प्रतिशत ही वोट पड़ पाए थे। दोपहर एक बजे तक उदयपुर में 25 फीसदी ही वोट पड़े। ज्यों—ज्यों सूरज चढ़ा वोटरों ने घरों से बाहर निकलकर मतदान शुरू किया। प्रदेश में कुल 33 लाख 6 हजार 912 मतदाता अपने मताधिकारी का इस्तेमाल कर सकेंगे। इनमें से 17 लाख पांच हजार एक पुरुष, 16 लाख एक हजार 864 महिलाएं और 47 अन्य मतदाता शामिल हैं। इन पदों के लिए 19 नवंबर को मतगणना कराई जाएगी। वहीं, अध्यक्ष का चुनाव 26 नवंबर व उपाध्यक्ष का 27 नवंबर को कराया जाएगा।
देखिए कहां कितना प्रतिशत मतदान Till 3 PM
| ब्यावर | 57 |
| पुष्कर | 71 |
| अलवर | 53 |
| भिवाड़ी | 71 |
| बांसवाड़ा | 57 |
| छबड़ा | 70 |
| मांगरोल | 78 |
| बाड़मेर | 63 |
| बालोतरा | 66 |
| भरतपुर | 58 |
| बीकानेर | 60 |
| चित्तौड़गढ़ | 56 |
| निम्बाहेड़ा | 62 |
| रावतभाटा | 56 |
| चुरू | 52 |
| राजगढ़ | 70 |
| गंगानगर | 60 |
| सूरतगढ़ | 67 |
| हनुमानगढ़ | 69 |
| जैसलमेर | 68 |
| भीनमाल | 74 |
| जालोर | 66 |
| बिसाउ | 69 |
| झंझुनूं | 68 |
| पिलानी | 69 |
| फलोदी | 69 |
| कैथून | 77 |
| सांगोद | 70 |
| डीडवाना | 67 |
| मकराना | 70 |
| पाली | 57 |
| सुमेरपुर | 65 |
| नीमकाथाना | 72 |
| सीकर | 60 |
| माउंट आबू | 68 |
| पिण्डवाड़ा | 63 |
| शिवगंज | 65 |
| सिरोही | 59 |
| आमेट | 67 |
| नाथद्वारा | 63 |
| टोंक | 61 |
| कानोड़ | 67 |
| उदयपुर | 33 |
| नसीराबाद | 84 |
| थानागाजी | 79 |
| परतापुर गढ़ी | 64 |
| रूपवास नगर | 81 |
| महुआ | 80 |
| खाटूश्यामजी | 78 |
यहां देखें आपके वार्ड से कौन—कौन है निकाय चुनाव में प्रत्याशी
प्रदेश में 49 निकायों पर चुनाव
19 नवम्बर को आएगा परिणाम
2105 पार्षदों के लिए पड़ रहे वोट
694 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित
7941 उम्मीदवार हैं चुनाव मैदान में
1976 सीटों पर कांग्रेस लड़ रही चुनाव
1896 सीटों पर बीजेपी लड़ रही है चुनाव
106 सीटों पर बहुजन समाज पार्टी
3930 निर्दलीय हैं चुनाव मैदान में
5 उम्मीदवार कम्यूनिस्ट पार्टी के
24 उम्मीदवार मार्कसवादी कम्युनिस्ट पार्टी के
4 सीटों पर एनसीपी
यहां देखें आपके वार्ड से कौन—कौन है निकाय चुनाव में प्रत्याशी