विज्ञापन

बॉलीवुड: Nora Fatehi ने कॉपी की Madhuri Dixit की अदाएं, इस अदाज़ में कहा- हैप्पी बर्थडे

बॉलीवुड: Nora Fatehi ने कॉपी की Madhuri Dixit की अदाएं, इस अदाज़ में कहा- हैप्पी बर्थडे
विज्ञापन

बॉलीवुड | ऐसा कौन है जो माधुरी दीक्षित (Madhuri Dixit) के डांस का दीवाना न हो। उनकी अदाएं, उनके ठुमके और उनके लटके झटकों की तो दुनिया कायल हैं। इस लिस्ट में आम फैंस ही नहीं बल्कि नोरा फतेही (Nora Fatehi) जैसी शानदार और दमदार डांसर भी शामिल हैं। नोरा खुद ये कुबूल कर चुकी हैं कि वो माधुरी की बहुत बड़ी बड़ी फैन हैं और बचपन से उनके गानों पर डांस करती आ रही हैं। लिहाज़ा माधुरी के जन्मदिन के मौके पर भी नोरा ने उन्हें विश किया वो भी खास अंदाज में। नोरा ने एक वीडियो शेयर की, जिसमें वह माधुरी की अदाएं कॉपी करती नज़र आ रही हैं। 

नोरा ने इस तरह विश किया हैप्पी बर्थडे 

15 मई को माधुरी दीक्षित का बर्थडे था और उनके चाहने वालों ने उन्हें जन्मदिन की ढेरों शुभकामनाएं दीं। इसी तरह नोरा ने उनके साथ एक वीडियो शेयर कर उन्हें हैप्पी बर्थडे कहा। नोरा हाल ही में डांस दीवाने में पहुंची थीं जहां उन्होंने अपनी आइडल माधुरी दीक्षित के साथ एक वीडियो बनाई थीं जिसमें वो माधुरी का डांस स्टाइल कॉपी करती हुई नज़र आ रही हैं। 

माधुरी के साथ शो में किया था इस हिट गाने पर डांस 

डांस दीवाने के शो में पहुंचीं नोरा ने मौका हाथ से जाने नहीं दिया था और उन्होंने माधुरी दीक्षित के साथ डांस करने की इच्छा जाहिर कर दी थी। रिक्वेस्ट को माधुरी ने माना और अपने हिट गानों पर नोरा संग स्टेज पर डांस किया था। जिसे फैंस ने खूब पसंद किया।

कुछ समय के लिए माधुरी डांस दीवाने को जज नहीं कर सकीं थी तब नोरा फतेही को ही शो का गेस्ट जज बनाया गया था। नोरा खुद भी बेहतरीन डांसर हैं और अब जल्द ही वो एक्टिंग में वो अपनी किस्मत आजमाने जा रही हैं। 

विज्ञापन