बॉलीवुड: नोरा फतेही ने पहनी ऐसी बिकिनी, अपनी हंसी नहीं रोक पाए वरुण धवन - Video Viral

बॉलीवुड - नोरा फतेही ने पहनी ऐसी बिकिनी, अपनी हंसी नहीं रोक पाए वरुण धवन - Video Viral
| Updated on: 17-Jun-2021 10:17 PM IST
बॉलीवुड: 'दिलबर गर्ल' नोरा फतेही (Nora Fatehi) बॉलीवुड की डांसिंग डीवा हैं। अपने डांस से वो फैंस के दिलों पर राज करती हैं। अपनी ग्लैमरस अदाओं की वजह से भी नोरा चर्चा में बनी रहती हैं। नोरा फतेही सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं। अब नोरा ने एक ऐसा वीडियो पोस्ट किया है, जिसको देखकर सोशल मीडिया यूजर्स अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे हैं। नोरा का ऐसा अंदाज फैंस ने शायद ही पहले कभी देखा होगा। 

नोरा ने ऐसे पहनी बिकिनी

नोरा फतेही (Nora Fatehi) ने जो वीडियो शेयर किया है उसमें वो एक ढीली सी फर वाली पिंक जैकेट पहनी है। वीडियो के बैकग्राउंड में एक आवाज आती है कि पहले खुद को ढीले-ढाले कपड़ों में दिखाओ और फिर बिकिनी पहनो, जिसके बाद नोरा बिकिनी तो पहनती हैं, लेकिन कुछ अलग ही अंदाज में। दरअसल, नोरा अपनी जैकेट के ऊपर ही बिकिनी पहन कर ग्लासेज लगा लेती हैं। नोरा का ये फनी अंदाज हर किसी को हंसने पर मजबूर कर दे रहा है। 

वरुण नहीं रोक पाए हंसी

वरुण धवन भी नोरा (Nora Fatehi) का ये फनी वीडियो देखने के बाद अपनी हंसी नहीं रोक पाए और उन्होंने हंसी वाला एक इमोजी कमेंट सेक्शन में पोस्ट किया है। नोरा ने इस वीडियो के कैप्शन में लिखा, 'खुद बिकिनी में दिखा रही हूं।।।' अब ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और फैंस भी पोस्ट पर मजेदार कमेंट कर रहे हैं। वैसे फैंस को नोरा का ये फनी अंदाज भी खूब भा गया है और लोग हार्ट इमोजी पोस्ट कर रहे हैं। 

तस्वीरें हुई थीं वायरल 

बता दें, नोरा (Nora Fatehi) ने कुछ दिनों पहले ही एक इंटरनेशनल फोटोशूट की तस्वीरें साझा की थीं, वो भी खूब वायरल हुई थीं। इन तस्वीरों में नोरा अजीबो-गरीब कपड़े पहने नजर आई थीं। हमेशा चुस्त कपड़ों में नजर आने वाली नोरा (Nora Fatehi) को ऐसे कपड़ों में देख फैंस हैरान हो गए थे और सवाल करने लगे थे। एक फैन ने लिखा था, 'नोरा रणवीर को दे रहीं टक्कर।' वैसे नोरा की इन अदाओं के फैंस दीवाने हैं। 

Disclaimer

अपनी वेबसाइट पर हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर अनुभव प्रदान कर सकें, वेबसाइट के ट्रैफिक का विश्लेषण कर सकें, कॉन्टेंट व्यक्तिगत तरीके से पेश कर सकें और हमारे पार्टनर्स, जैसे की Google, और सोशल मीडिया साइट्स, जैसे की Facebook, के साथ लक्षित विज्ञापन पेश करने के लिए उपयोग कर सकें। साथ ही, अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।