राजनीति: 50 में से कांग्रेस के 36, भाजपा के 12 चेयरमेन, दो में निर्दलीय

राजनीति - 50 में से कांग्रेस के 36, भाजपा के 12 चेयरमेन, दो में निर्दलीय
| Updated on: 20-Dec-2020 11:43 PM IST

राज्य के 12 जिलों के 50 निकायों में चेयरमेन ( election of the chairman in 50 bodies ) चुनाव के सामने आए नतीजों में कांग्रेस ( Congress ) को बढ़त मिली है। कांग्रेस 36 बोर्डों में अपना चेयरमेन बनाने में कामयाब हुई है जबकि भाजपा सिर्फ 12 बोर्ड में ही अपना चेयरमेन बना पाई है। धौलपुर नगर परिषद और बगरू नगर पालिका में दोनों की पार्टियों अपना चेयरमेन नहीं बना सकीं, इन दोनों निकायों में निर्दलीय अध्यक्ष चुने गए हैं।

मिली जानकारी के मुताबिक अलवर जिले की बहरोड़ नगर पालिका में कांग्रेस के सीताराम यादव, खेड़ली में भाजपा के संजय कुमार गुप्ता, नगर पालिका किशनगढ़ बास में भाजपा की तारामणि सिंघल, खैरथल में भाजपा के हरीश कुमार, राजगढ़ में भाजपा के सतीश कुमार, तिजारा में कांग्रेस के झब्बूराम, बारां जिले की बारां नगरपालिका में कांग्रेस की ज्योति, अंता में कांग्रेस के मुस्तफा खान चेयरमेन चुने गए।

भरतपुर में कांग्रेस का कब्जा
भरतपुर जिले में बयाना नगर पालिका में कांग्रेस के विनोद कुमार भुसावर में कांग्रेस की सुनीता देवी, डीग में कांग्रेस के निरंजन लाल, कामां में कांग्रेस की गीता देवी, कुम्हेर में कांग्रेस के राजीव, नदबई में कांग्रेस की हरवती देवी, नगर में कांग्रेस के राम अवतार और वैर में कांग्रेस के विष्णु महावर बोर्ड अध्यक्ष चुने गए।

दौसा के तीनों निकायों में कांग्रेस
वहीं दौसा जिले में दौसा नगर परिषद में कांग्रेस की ममता, बांदीकुई नगर पालिका में कांग्रेस की इंदिरा बैरवा, लालसोट नगर पालिका में कांग्रेस की रक्षा मिश्रा चेयरमैन चुनी गईं। धौलपुर जिले में धौलपुर नगर परिषद में निर्दलीय खुशबू सिंह, बाड़ी में कांग्रेस के कमलेश, राजाखेड़ा में कांग्रेस के वीरेंद्र सिंह चुनाव जीते।

जयपुर जिले में यह रहा परिणाम

वहीं जयपुर की बगरू जयपुर नगर पालिका में निर्दलीय मालू राम, चाकसू में कांग्रेस के कमलेश, चौमूं में कांग्रेस के विष्णु कुमार सैनी, जोबनेर में कांग्रेस की मंजू देवी , किशनगढ़ रेनवाल में कांग्रेस के अमित कुमार जैन, कोटपूतली में कांग्रेस की पुष्पा , फुलेरा में कांग्रेस की संगीता अग्रवाल, सांभर लेक में कांग्रेस के बाल किशन, शाहपुरा नगर पालिका में कांग्रेस के बंशीधर सैनी, विराट नगर पालिका में कांग्रेस की सुनीता सैनी ने चुनाव जीता।

वहीं जोधपुर जिले में नगर पालिका पीपाड़ सिटी में कांग्रेस की सामू देवी, बिलाड़ा में भाजपा के रूप सिंह ने चेरमेन का चुनाव जीता। करौली जिले में टोडाभीम नगर पालिका में कांग्रेस की अमृता मीणा, करौली में कांग्रेस की राशिदा हिंडौन में कांग्रेस के बृजेश कुमार चेयरमेन बने। कोटा जिले में रामगंज मंडी नगर पालिका में कांग्रेस के देवीलाल, इटावा नगर पालिका में भाजपा की रजनी ने चुनाव जीता।

सवाई माधोपुर जिले की सवाई माधोपुर नगर परिषद में कांग्रेस के विमल चंद, गंगापुर सिटी नगर परिषद में भाजपा के शिवरतन, सिरोही जिले की आबूरोड नगर पालिका में भाजपा के मगन दान, श्री गंगानगर जिले में केसरीसिंहपुर नगर पालिका में कांग्रेस की सुमिता रानी, करणपुर नगर पालिका में कांग्रेस के रमेश कुमार, पदमपुर नगर पालिका में कांग्रेस की रूबी, गजसिंहपुर में कांग्रेस के चमकौर सिंह, रायसिंहनगर में भाजपा के मनीष मोहन, अनूपगढ़ में भाजपा की प्रियंका बलान, विजयनगर में भाजपा के राजेंद्र कुमार और सादुलशहर में भाजपा की कांता कीचड़ ने चुनाव जीता।आपको बता दें कि अलवर के बहरोड़, खेड़ली नगरपालिका पालिका, भरतपुर के बयाना नगर पालिका, भरतपुर की डीग नगर पालिका और श्रीगंगानगर के रायसिंहनगर में चेयरमैन का चुनाव निर्विरोध हुआ।

Disclaimer

अपनी वेबसाइट पर हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर अनुभव प्रदान कर सकें, वेबसाइट के ट्रैफिक का विश्लेषण कर सकें, कॉन्टेंट व्यक्तिगत तरीके से पेश कर सकें और हमारे पार्टनर्स, जैसे की Google, और सोशल मीडिया साइट्स, जैसे की Facebook, के साथ लक्षित विज्ञापन पेश करने के लिए उपयोग कर सकें। साथ ही, अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।