नई दिल्ली: भारतीय विदेश मंत्रालय ने पाकिस्तान द्वारा लगातार सीजफायर के उल्लंघन पर चिंता व्यक्त की है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने रविवार को कहा कि इस साल पाकिस्तान ने 2050 से अधिक बार सीजफायर उल्लंघन किया और इसमें 21 नागरिकों की मौत हो गई। उल्लंघन की इन घटनाओं में सीमा पार से आतंकियों की घुसपैठ भी शामिल है।
MEA: Highlighted our concerns at unprovoked ceasefire violations by Pakistan, including in support of cross border terrorist infiltration&targeting of Indian civilians&border posts. This year, they resorted to over 2050 unprovoked ceasefire violations in which 21 Indians died. pic.twitter.com/U8DJ6mjjdS
— ANI (@ANI) September 15, 2019
रवीश कुमार ने कहा कि हमने पाकिस्तान से कई बार अनुरोध किया कि वे 2003 के सीजफायर समझौते का उल्लंघन न करें और अपने सैनिक को सीमा पर शांति और संयम बरतने का आदेश दे। इसके बावजूद सीमा पार से इन घटनाओं को दोहराया गया और इसका भारतीय जवानों ने कड़ा जवाब दिया।